Ghaziabad में अब घर के साथ प्लॉट खरीदने का मौका, दिवाली पर GDA का ऑफर

Ghaziabad Flat plot Scheme: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अब घर के साथ प्लाॅट भी बेचेगा। इसके लिए प्राधिकरण ने खाली जमीनों को चिन्हित करने के साथ ही उसको अतिक्रमण मुक्त भी कराया। जानकारी के अनुसार प्राधिकरण दिवाली पर इन प्लाॅट को बेचेगा।

Ghaziabad GDA Flat plot Scheme

Ghaziabad GDA Flat plot Scheme

विज्ञापन

GDA Plot Scheme: जीडीए ने गांधी जयंती पर आवासीय प्लाॅट स्कीम की लाॅन्च की। इसके लिए जीडीए अपनी विकसित भूमि पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहा है। जीडीए की कर्पूरी पुरम योजना में जीडीए के 18 एचआईजी डुप्लेक्स खाली हैं। इन्हें इस बार नीलामी में लगाया जाएगा। वहीं इंदिरापुरम योजना में भी जीडीए 30 व्यावसायिक भूखंड के अलावा 18 नए आवासीय भूखंड भी नीलाम करेगा।

आवेदक 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक एचडीएफसी बैंक की किसी भी शाखा से आवेदन फाॅर्म खरीद सकते हैं। 22 और 23 अक्टूबर को हिंदी भवन में खुली बोली के साथ इसकी नीलामी की जाएगी। इसके साथ ही नंदग्राम आवासीय योजना में प्लाॅट खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए भी बड़ा मौका है।

विज्ञापन

खाली जमीन पर काटेगा प्लाॅट

बता दें कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण खाली पड़ी जमीन पर प्लाॅट काटकर बेचेगा। इसके लिए लेआउट तैयार किया जा रहा है। पिछले दिनों प्राधिकरण टीम को जांच के दौरान खसरा नं. 96 और 97 की जमीन खाली मिली। हालांकि इस पर अतिक्रमण और कब्जा किया हुआ था। इसके बाद प्राधिकरण ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया। जीडीए के अधिकारियों की मानें तो इस क्षेत्र में 30 से अधिक भूखंड हो सकते हैं।

विज्ञापन

दीवाली के समय होगी नीलामी

जीडीए अधिकारियों की मानें तो इस योजना में खाली पड़ी जमीन का लेआउट करीब एक महीने में बनकर पुरी तैयार किया जाएगा। इसके बाद दिवाली के आसपास इन भूखंड की नीलामी की जाएगी। बता दें कि यह योजना भी राजनगर एक्सटेंशन से लगी हुई है। अधिकारियों की मानें तो इस क्षेत्र में 30 से अधिक प्लाॅट हो सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ