दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, घनी धुंध के साथ प्रदूषण का डबल अटैक, 25 इलाकों में AQI 400 से ज्यादा

Delhi NCR Pollution And Weather: दिल्ली में घना कोहरा छाया है और स्मॉग की मोटी चादर भी बिछी है. कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है. धुंध और प्रदूषण के कारण विजिबिलिटी कम होने से उड़ानें लेट हैं, वहीं ट्रेनें भी अपने तय समय से लेट चल रही हैं. हालातों को देखते हुए एयरपोर्ट और मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर दी है.

delhi ncr weather and pollution

दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

विज्ञापन

Delhi NCR Pollution And Weather: दिल्ली और नोएडा पर आज घनी धुंध और भयंकर प्रदूषण ने मिलकर अटैक किया है. साथ ही कड़ाके की ठंड ने भी लोगों की परेशानी बढ़ाई है. घने कोहरे और प्रदूषण के कारण विजिबिलिटी कम होने से ट्रेनों और उड़ानों पर असर पड़ा, जिस वजह से लोगों को ठंड में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर ठिठुरना पड़ रहा है, क्योंकि करीब 200 फ्लाइट लेट हैं, वहीं कई ट्रेनों भी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं. IMD ने बारिश का अलर्ट दिया है.

एयरपोर्ट और मिनिस्टरी ने जारी की एडवाइजरी

बता दें कि दिल्ली-NCR में धुंध और प्रदूषण के चलते विजिबिलिटी कम होने पर IGI एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की, जिसके तहत लोगों को सलाह दी गई कि वे फ्लाइट पकड़ने के लिए स्टेट्स चेक करके ही घर से निकलें. वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर ILS-3 के नियम लागू कर दिए गए हैं, जिसके तहत 50 मीटर से कम विजिबिलिटी होने पर न फ्लाइट लैंड करेगी, न ही टेकऑफ करती है. सिविल एविएशन मिनिस्टरी ने भी एक एडवाइजरी जारी करते हुए कुछ एयरलाइंस के नंबर जारी किए हैं.

विज्ञापन

दिल्ली के इन 25 इलाकों में 400 से ज्यादा AQI

बता दें कि दिल्ली में धुंध-ठंड के साथ भयंकर प्रदूषण भी फैला हुआ है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज दिल्ली के 25 इलाके रेड जोन में हैं. इन इलाकों में AQI 400 से ज्यादा है. दिल्ली का AQI 400, नोएडा का 446, ग्रेटर नोएडा का 434 और गुरुग्राम का AQI 445 है. वहीं विवेक विहार में 460, आनंद विहार में 459, रोहिणी में 445, वजीरपुर में 444, नेहरू नगर में 444, सोनिया विहार में 442 AQI रिकॉर्ड हुआ है.

जहांगीरपुरी में 439, शादीपुर में 437, पटपड़गंज में 432, अशोक विहार में 430, करनी सिंह शूटिंग रेंज में 430, पंजाबी बाग में 427, सिरीफोर्ट में 426, चांदनी चौक में 426, DTU दिल्ली में 417, मुंडका में 416, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 414, बवाना में 412, ओखला में 411, दिलशाद गार्डन में 409, नॉर्थ कैंपस DU में 407, नरेला में 404, ITO चौक पर 402, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 401 और मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में 401 AQI है.

दिल्ली-NCR में इस दिन बारिश होने का अलर्ट

बता दें कि एक पश्चिमी विक्षोभ पछुआ हवाओं के साथ एक्टिव है और एक पश्चिमी विक्षोभ आगामी 30 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक्टिव हो सकता है. दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में 150 समुद्री मील की स्पीड वाली पछुआ हवाएं चल रही हैं. इससे दिल्ली का मौसम प्रभावित हो रहा है. बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. वहीं अगले 4 दिन दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. 30 और 31 दिसंबर को भी कोहरा छा सकता है, वहीं एक जनवरी 2026 को हल्की बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ