'बड़े आयोजन में हो जाती हैं छोटी-मोटी घटनाएं', यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान

Sanjay Nishad Statement on Mahakumbh Mela Stampede 2025: निषाद समाज पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद हादसे के बाद हरदोई में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि महाकुंभ के इतने बड़े प्रबंधन और इतनी बड़ी भीड़ में छोटी-मोटी घटनाएं हो जाती हैं।

Sanjay Nishad

Sanjay Nishad

Sanjay Nishad Statement on Mahakumbh Mela Stampede 2025: मौनी अमावस्या के दिन आज सुबह महाकुंभ में भगदड़ मच गई। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ नजर बनाए हुए हैं। दोनों नेताओं ने मीडिया में बयान जारी कर हादसे पर अपनी संवेदना भी जाहिर की हैं। लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद का हादसे पर बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन में छोटे मोटे हादसे होते रहते हैं, मुख्यमंत्री इस पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

दरअसल, निषाद समाज पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद हादसे के बाद हरदोई में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां मीडिया के सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि महाकुंभ के इतने बड़े प्रबंधन और इतनी बड़ी भीड़ में छोटी-मोटी घटनाएं हो जाती हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं इस मामले को देख रहे हैं।

विज्ञापन

अफवाहों पर न दें ध्यान, जहां जगह मिलें वहां कर लें स्नान 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय निषाद ने आगे कहा कि महाकुंभ में काफी भीड़ है, ऐसे में लोगों को परेशान होने की बजाए त्रिवेणी तट पर जहां जगह मिले वहां स्नान कर लेना चाहिए। लोगों को ज्यादा अफवाह में नहीं पड़ना चाहिए। बता दें मोनी अमावस्या के दिन आज दोपहर तक महाकुंभ में करीब 4 करोड़ से ज्यादा लोग अमृत स्नान कर चुके हैं।

विज्ञापन

हादसे पर जताया दुख, लोगों से की ये अपील

संजय निषाद ने कहा कि आज सुबह महाकुंभ में हुई घटना बेहद दुखद है। हम लोग इस पर बेहद दुखी हैं। हम लोग शांति की अपील करते हैं। महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हैं। किन परिस्थितियों में घटना हुई वह एक अलग बात है, लेकिन आगे हम लोग चाहते हैं की शांति रहे और जहां मौका मिले जहां घाट हो उसी जगह पर लोग स्नान करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ