3.7 फीट का दूल्हा, 4 की दुल्हन; 15 साल के इंतजार, 10 रिजेक्शन के बाद जानें कैसे मिली अरशद को लड़की?

Bulandshahr UP Weird People Unique Wedding: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 2 ऐसे लोगों की शादी हुई, जिसे देखने के लिए पूरा शहर उमड़ा। जानिए आखिर क्यों यह शादी इतनी अलग थी?

Bulandshahr UP Mohd. Arshad Wedding

अपनी दुल्हन को लेने बारात लेकर पहुंचे मोहम्मद अरशद

Bulandshahr UP Unique Marriage of Two Weird People: कहते हैं जोड़ियां ऊपर वाला बनाकर भेजता है। शादी भी सही उम्र में कर ली जाए तो सही रहता है। शादीशुदा जिंदगी के सभी सुख भोगने को मिल जाते हैं, लेकिन इस सच से भी मुंह नहीं मोड़ सकते कि भगवान ने हर इंसान को एक जैसा नहीं बनाया है। इसी कारण समाज में रहते हुए कुछ लड़के-लड़कियों को भेदभाव का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी मोहम्मद अरशद के साथ, जिनकी हाइट सिर्फ 3.7 फीट है और लंबे इंतजार के बाद उनकी शादी 4 फीट की महिला से हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

लोग मारते थे ताने, 15 साल से तलाश रहा था लड़की

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मैरून रंग की शेरवानी पहने सनरूफ से बाहर निकले मोहम्मद अरशद दूल्हा बनकर काफी खुश थे। अपने रिश्तेदारों को लेकर बैंड बाजे के साथ वे अपनी दुल्हन को लेने पहुंचे तो देखने वालों की भीड़ जुट गई। मोहम्मद अरशद एक बार भावुक भी हो गए थे, क्योंकि 15 साल की तलाश और 10 बार रिजेक्ट होने के बाद उन्हें लड़की मिली थी, जो बिल्कुल उनके जैसी है, जबकि मोहम्मद अरशद कहते हैं कि जब वे लड़की देखने जाते थे तो उनके कद को लेकर ताने मारे जाते थे। कई दोस्त और रिश्तेदार भी यह कहते हुए सोचते नहीं थे कि इतना छोटा कद, इसे कौन अपनी लड़की देगा?

विज्ञापन

एक रिश्तेदार के जरिए अरशद सोना से मिला

मूल रूप से बुलंदशहर जिले के स्याना शहर के रहने वाले 35 वर्षीय मोहम्मद अरशद ने 30 वर्षीय सोना को बुधवार को 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन अपनी हमसफर बनाया। अरशद फर्नीचर का कारोबार करते हैं, लेकिन शादी को लेकर चिंता उन्हें खाए जा रही थी। परिवार वाले भी परेशान थे। ऊपर से हाइट को लेकर लोगों के ताने सुनकर वह परेशान हो चुके थे, लेकिन सही जीवनसाथी मिलने की उम्मीद कभी नहीं खोई। 4 महीने पहले एक रिश्तेदार ने सोना के बारे में बताया, जिसकी हाइट 4 फीट थी। मेरे परिजनों ने उस रिश्तेदार के साथ जाकर सोना के परिजनों से बात की।

विज्ञापन

दोस्तों ने पूरे शहर में मिठाई बांटकर खुशी मनाई

अरशद के अनुसार, काफी समझाने के बाद सोना के परिवार वाले मान गए और उन्होंने मुझे स्वीकार कर लिया, क्योंकि दोनों की हाइट में ज्यादा अंतर नहीं था तो नाते रिश्तेदारों ने भी कोई आपत्ति नहीं की। अब दोनों परिवार इस मिलन से बहुत खुश हैं। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को खूब आशीर्वाद और तोहफे भी दिए। अरशद के दोस्त फ़िरोज़ मलिक ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अरशद शादी नहीं होने से परेशान रहता था। मैं हमेशा से चाहता था कि उसे अपना आदर्श जीवन साथी मिले। जब मुझे शादी का निमंत्रण मिला तो मैं बहुत रोमांचित हुआ। हमने पूरे शहर में मिठाई बांटी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ