देशभर में गर्मी के बीच मौसम अचानक बदल गया है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत कई जिलों में गुरुवार शाम को अच्छी बारिश हुई। उत्तर प्रदेश में कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। लखनऊ में गुरुवार को बादल गरजने के साथ तेज बारिश हुई है। जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया है। रात को ठंडी हवा चली जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
पश्चिमी और पूर्वी यूपी में होगी झमाझम
यूपी में लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, बहराइच, सुल्तानपुर और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे लुढ़क गया। मौसम विभाग ने 13 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 11 अप्रैल यानी आज कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार यानी 11 अप्रैल को मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली में बादल गरजने के साथ ही आंधी चलने की संभावना है। इसके अलावा देवरिया, बस्ती, मऊए बलिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज और कानपुर शहर में बादल गरजने के साथ ही आंधी चलने के आसार जताए गए है।
ये भी पढ़ेंः यूपी के 25 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, सर्द हवाओं से लुढ़केगा पारा, पढ़ें IMD का अपडेट
बिहार में आंधी-बारिश से 50 लोगों की मौत
उधर बिहार में भी गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। आंधी-बारिश के कारण 50 से अधिक लोगों की जान चली गई। वहीं करोड़ों रुपये का नुकसान भी हुआ। फसलों को भी भारी नुकसान हुआ। मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नालंदा में एक मंदिर पर पेड़ गिरने से 6 लोगों की जान चली गई।
मौसम विभाग ने आज बिहार के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बिहार के 13 जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
ये भी पढ़ेंः बिहार के 8 जिलों में 12 अप्रैल तक तेज बारिश का अलर्ट, आज भी चलेंगी हवाएं; जानें मौसम का हाल
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
9 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
16 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
16 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
19 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
20 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
23 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines