यूपी के 25 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, सर्द हवाओं से लुढ़केगा पारा, पढ़ें IMD का अपडेट

बीते दिन यूपी की राजधानी लखनऊ में मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान सर्द हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज के साथ-साथ आने वाले कई दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Uttar Pradesh Latetst Weather

पिछले कुछ दिनों में देशभर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी गई। 10 अप्रैल को कई जगह पर राहत की बारिश हुई। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश से तापमान में गिरावट आई। हालांकि, राज्य में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और वज्रपात ने भारी तबाही भी मचाई है। इस दौरान 20 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर सामने आई। साथ ही किसानों को भी काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी 25 से ज्यादा जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

आज बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी (शुक्रवार 11 अप्रैल) को कई जिलों में बादल गरजने और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र और आजमगढ़ में बादल गरजने व बिजली चमकने और आंधी चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा मऊ,  कुशीनगर, महाराजगंज, बहराइच, बलिया, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर में भी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। साथ ही बिजली चमकने के साथ आंधी की भी संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

तापमान में आएगी गिरावट

आने वाले 24 घंटों के में अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, 13 अप्रैल में एक बार फिर से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। 24 घंटों में न्यूनतम तापमान की बात करें, तो इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। 13 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने के साथ कई क्षेत्रों में बारिश भी होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: न्यू आगरा को लेकर बड़ा अपडेट, DPR हुआ तैयार, 8.5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ