बिहार के 8 जिलों में 12 अप्रैल तक तेज बारिश का अलर्ट, आज भी चलेंगी हवाएं; जानें मौसम का हाल

बिहार में भीषण गर्मी के बीच अचानक से मौसम में बदलाव होने से लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। राज्य में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई। इसके अलावा, बिजली गिरने से अलग-अलग जिलों में 25 लोगों की मौत हो गई।

bihar weather news

bihar weather news

कई दिनों तक भयंकर गर्मी से बुरी तरह झुलसाने के बाद मौसम में बदलाव कहर बनकर टूटा है। पूरे बिहार में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई। वहीं, मौसम का आज भी यही मिजाज बना हुआ है। आज पूरे बिहार में मूसलाधार बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना है। बता दें, भीषण आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से राज्य के अलग-अलग जिलों में 25 लोगों की मौत की खबर मिली है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में पूर्वी हवा का फ्लो एक्टिवेटेड होने से राज्य की ह्यूमिडिटी में बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण आकाशीय बिजली और बारिश की स्थिति आगे भी जारी रह सकती है। 12 अप्रैल तक बिहार में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बक्सर और कैमूर जिले में बादल गरजने की भी संभावना है। इसके अलावा राज्य के बाकी जिलों में बादल गरजने, बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है।

इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

आज 11 अप्रैल को पूर्वी चंपारण, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्णिया, कटिहार और पश्चिम चंपारण जिलों में बादल गरजने, बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के बाकी जिलों के 1 या 2 जगहों में बादल गरजने की संभावना है और तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही राज्य के मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी जिले में तेज बारिश की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ