महिला से अवैध संबंधों का 'कलंक' झेल न पाया चौकीदार, खुद को आग लगाई और पुलिस चौकी में घुस गया

Mirzapur News, Mirzapur Crime News, UP Crime News, UP News

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की एक पुलिस चौकी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चौकी का ही चौकीदार खुद को आग लगाने के बाद चौकी में घुस गया। किसी तरह से पुलिस कर्मियों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया है। आरोप है कि चौकी पर एक महिला ने छेड़छाड़ और अवैध संबंध बनाने के दबाव का आरोप लगाया था।

चौकीदार पर लगाए थे ये आरोप

जानकारी के मुताबिक मामला मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र की गैपुरा चौकी का है। यहां सुरेश गौतम चौकी की चौकीदारी का काम करता है। हाल ही में एक युवक ने आरोप लगाया था कि सुरेश उसकी मां को परेशान कर रहा है। हर समय कॉल करता रहता है। इतना ही नहीं युवक ने आरोप लगाया कि चौकीदार उसकी मां के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है।

गलती स्वीकार भी कर ली

इस शिकायत पर थाना प्रभारी ने सुरेश का बुलाया। उससे जब पूछताछ की गई तो उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इस पर पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर ली। बताया गया है कि इसके बाद चौकीदार किसी काम के लिए बाहर गया। वापस लौटा तो उसने चौकी के गेट पर पहले अपने ऊपर पेट्रोल डाला और फिर खुद को आग लगा ली। इसके बाद वो सीधे चौकी में घुस गया।

वाराणसी के लिए रेफर किया

जैसे ही वो चौकी में घुसा तो हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक वह काफी जल चुका था। उसे आनन फानन में मिर्जापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। इस मामले में सीओ परमानंद कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चौकीदार ने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ