Vande Bharat Train Viral Video: उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दारोगा टीटीई से मौखिक टकराव करते दिख रहे हैं। दारोगा बिना टिकट वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार हो गए, जो लखनऊ जा रही थी। जिसके बाद उनको टीटीई ने जमकर लताड़ लगाई। ये सब वीडियो में नजर आ रहा है। भारत में ट्रेनों के कई वीडियो सामने आते हैं। लेकिन जो वीडियो अब वायरल हुआ है, उसके बाद यूपी पुलिस फिर से लोगों के बीच चर्चा में आ गई है।
वीडियो के अनुसार दारोगा बिना टिकट लिए ही वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार हो जाते हैं। इसके बाद उनकी टीटीई से झड़प होती है। इस वीडियो को ट्रेन में ही किसी व्यक्ति ने बनाया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। टीटीई झड़प के दौरान दारोगा को सुझाव दे रहे हैं कि आपको बस में जाना चाहिए, अगर आपके पास टिकट नहीं है तो।
वर्दी का रौब-टीटीई ने पूछा, तो टालमटोल करने लगे दारोगा
टीटीई वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की टिकट जांच रहे थे। तभी टीटीई की नजर यूपी पुलिस के दारोगा पर गई। जो सीट पर बैठे हैं, उनसे टिकट मांगी गई, तो वे वर्दी का गुरूर दिखाते हुए टालमटोल करने लगे। लेकिन टीटीई ने बताया कि रेलवे के कानून के अनुसार आप बिना टिकट ट्रैवल नहीं कर सकते। ये गैरकानूनी है। जिसके बाद दारोगा ने इंटरसिटी एक्सप्रेस छूट जाने की बात कही।
इसके बाद टीटीई दारोगा को बस या दूसरी ट्रेनों से जाने की बात कहते हुए फटकार लगाते हैं। टीटीई कहते हैं कि आपको अगले स्टेशन पर उतरना होगा। इसके बाद वीडियो में दिखता है कि टीटीई की फटकार का असर हुआ। दारोगा अगले स्टेशन पर उतर गए। इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। घर के क्लेश नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को लोग देख रहे हैं। इस वीडियो को कैप्शन दिया गया है। लिखा गया है कि बिना टिकट यात्रा करने के कारण दारोगा और टीटीई के बीच मौखिक क्लेश। लोगों लगातार वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
39 mins agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
10 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
19 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
19 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
22 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines