हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: आगरा में SUV की छत पर खड़े होकर 'नेता जी' ने लहराई तलवार, फिर काटे 12 केक

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक ‘नेता जी’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कथित तौर पर नेता शहर के व्यवस्त इलाके में एक एसयूवी कार के ऊपर खड़े होकर तलवार लहराते हुए अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके प्रशंसक और समर्थक वीडियो बना रहे हैं।

आगरा में खेरिया एयरपोर्ट के पास की घटना

जानकारी के मुताबिक मामला आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के पास थाना शाहगंज क्षेत्र के अर्जुन नगर का है। यहां के एक चौराहे पर एक शख्स का जन्मदिन मनाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि कथित तौर पर एक हिंदुवादी नेता एसयूवी गाड़ी की छत पर खड़ा है। गाड़ी के बोनट पर लाइन से कई केक रखे हैं।

और पढ़िए – Viral Video: बाथरूम में बैठा था 7 फीट का मगरमच्छ; गांव वालों के उड़े होश, रेस्क्यू में लगे दो घंटे

विज्ञापन

अमिताभ ठाकुर की पार्टी का भी पदाधिकारी

इसी दौरान नेता के समर्थक उसे एक तलवार पकड़ाते हैं। वह गाड़ी पर खड़े होकर ही तलवार लहराता है और फिर तलवार से एक एक करके दर्जनभर केक को काटता है। मौके पर खड़े उसके साथ वीडिया बनाने में मशगूल हैं।

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स को हिंदुवादी नेता रौनक ठाकुर बताया गया है। बताया गया है कि रौनक ठाकुर रि. आईएएस अमिताभ ठाकुर की पार्टी अधिकार नेता का भी पदाधिकारी है।

विज्ञापन

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola