Viral Video: बाथरूम में बैठा था 7 फीट का मगरमच्छ; गांव वालों के उड़े होश, रेस्क्यू में लगे दो घंटे

Viral Video, UP News, Firozabad News, Viral News

Viral Video: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक स्कूल में 7 फीट का मगरमच्छ घुस आया। वह स्कूल के बाथरूम में जा बैठा। दहशत में आए लोग भाग खड़े हुए। वहीं सूचना पर पहुंची वाइल्ड लाइफ की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

स्कूल के बाथरूम में छिपा था मगरमच्छ

जानकारी के मुताबिक मामला फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र के गांव नगला पसी का है। यहां एक आवासीय स्कूल है। बताया गया है कि स्कूल के बाथरूम में सोमवार (10 अप्रैल) को एक मगरमच्छ आकर बैठ गया। लोगों ने जैसे ही उसे देखा तो उनके होश उड़ गए। चीखते हुए बाहर की ओर भागे। देखते ही देखते ये खबर पूरे इलाके में फैल गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

एसओएस की टीम ने की मशक्कत

इसके बाद वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम को सूचनी दी गई। सूचना पर टीम के चार लोग अपने खास वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद मगरमच्छ को पकड़ने की कवायद शुरू की गई। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बाथरूम के गेट पर पिंजरा लगा कर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

बाथरूम के गेट पर लगाया पिंजरा

रेस्क्यू टीम की ओर से बताया गया है कि मगरमच्छ करीब सात फीट लंबा था। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा है कि इलाके के पास में एक नहर बहती है। लोगों को आशंका है कि उसी नहर के रास्ते ही मगरमच्छ इलाके में पहुंचा और फिर स्कूल के बाथरूम में जा बैठा। रेस्क्यू टीम ने बताया कि मगरमच्छ को करीब 100 किमी दूर एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ