Viral Video: गली में खड़े 4 साल के बच्चे को सांड ने उठाकर पटका और उस पर बैठ गया, फिर...
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले से दर्दनाक वीडियो सामने आया है। यहां गली में खड़े चार साल के मासूम बच्चे को आवारा सांड ने अपने सींगों से पहले उठाकर पटक दिया। इसके बाद पैरों से रौंदते हुए उसके ऊपर बैठ गया। किसी तरह से लोगों की उस पर नजर पड़ी तो बच्चे को बचाया गया।
हालांकि बच्चा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। यह पूरी खौफनाक घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रही है।
जानकारी के मुताबिक मामला अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र स्थित परमानंद बिहारी कॉलोनी का है। यहां रिटायर्ड एसआई महीपाल सिंह अपने चार साल के नाती कृतीक के साथ सुबह टहलने के लिए निकले थे। किसी काम से महीपाल सिंह एक खाली प्लॉट में गए थे। बच्चा अकेला गली में खड़ा था।
सोचिए कितना डरावना है
ये वीडियो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है जहाँ मासूम को सांड से कुचल डाला ।मासूम अस्पताल में भर्ती है
इन आवारा जानवरों के नाम पर कुछ लोग करोड़ों डकार जा रहे हैं कोई सुध लेने वाला नहीं pic.twitter.com/YYRYtIp9SK
— Nigar Parveen (@NigarNawab) March 9, 2023
इसी दौरान एक आवारा सांड ने बच्चे पर हमला कर दिया। सांड ने मासूम को पहले अपने सींगों से उठाकर पटल दिया। इसके बाद रौंदते हुए बच्चे के ऊपर बैठ गया। यह देख महीपाल सिंह के होश उड़ गए। तभी एक स्कूटी सवार युवक भी वहां पहुंच गया। बच्चे को सांड के नीचे से निकाला और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे की हालत गंभीर है।
घटना की जानकारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं अलीगढ़ नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने आवारा सांड को पकड़ने का प्रयास किया। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: