Viral Video: महिला गार्डों की पिटाई, बाल खींचे-थप्पड़ जड़े, हाउसिंह सोसायटी अध्यक्ष के चुनाव में ये कैसा घमासान, देखें

Noida Viral Video (1)

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) की एक हाई क्लास सोसासटी (Housing Society) के लोगों और सिक्योरिटी गार्डों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

मारपीट के दौरान महिला गार्ड के बालों को पकड़कर खींचा गया। आरोप लगाया कि सोसायटी में हो रहे चुनाव में गार्ड एक पक्ष का समर्थन करते हुए धांधली करा रहे थे। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।

अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष का हो रहा था चुनाव

जानकारी के मुताबिक घटना नोएडा के सेक्टर-78 में हाइट पार्क सोसायटी की है। यहां गुरुवार देर शाम अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा था। ज्यादातर लोग सोसायटी परिसर में मौजूद थे। तभी अचानक मारपीट शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि सोसायटी में रहने वाले लोगों और गार्डों के समूहों में जमकर हाथापाई हो रही है।

https://twitter.com/ANI/status/1583284914698735616

महिला गार्ड के बाल पकड़कर खींचे

इसी दौरान सोसायटी की एक महिला ने महिला गार्ड के बाल पकड़ लिए। काफी देर तक उसके बालों को खींचती रही। महिला गार्ड ने जैसे-तैसे खुद को छुड़ाया। सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि सोसायटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा था, जिसके बाद बवाल हुआ।

इसमें अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार के समर्थकों ने गार्डों पर दूसरे पक्ष के उम्मीदवार का समर्थन करने का आरोप लगाया। कहा कि गार्ड मौके पर धांधली कर रहे थे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया।

सोसायटी के लोगों का आरोप, गार्डों ने पहले हमला किया

सोसायटी की महिला ने आरोप लगाया है कि हम एक बैठक के लिए मौजूद थे। बैठक न होने देने के लिए पहले तो लाइट का बंद कर दी गई। इसके बाद गार्डों ने डंडों से हमला कर दिया। हमले में सोसायटी की दो महिलाएं घायल भी हुई हैं। वहीं महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने दो गार्डों को हिरासत में लिया है।

नोएडा के डीसीपी ने बताया कि मामला हाइड पार्क सोसायटी का है। यहां अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए अलग-अलग उम्मीदवारों का समर्थन कर रहे लोगों के गुटों में भिड़ंत हुई थी। दो महिलाओं को चोटें आई हैं। मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद दो गार्डों को हिरासत में लिया गया है।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ