Viral Video: सड़क पर दौड़ती स्कूटी पर रोमांस करना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, फिर...
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में सड़क पर दौड़ती स्कूटी पर रोमांस करना एक जोड़े को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद पुलिस (Lucknow Police) ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर स्कूटी को कब्जे में लेकर युवक को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के एक मुख्य मार्ग पर खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक जोड़ा स्कूटी से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान दोनों रोमांस भी करते दिख रहे हैं। लड़का स्कूटी चला रहा है, जबकि लड़की आपत्तिजनक हालत में बैठी हुई थी।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1615605878929100800
मामले की जानकारी के बाद लखनऊ पुलिस ने इस जोड़े के खिलाफ कार्रवाई की है। लखनऊ पुलिस की ओर से बताया गया है कि हजरतगंज थाने के अंतर्गत एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स और एक नाबालिग लड़की को स्कूटर पर गलत तरीके से बैठाया गया है। आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 23 वर्षीय चालक विक्की शर्मा को हिरासत में लेकर स्कूटी जब्त की गई है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1615625202683228161
बता दें कि लखनऊ सेंट्रल की पुलिस उपायुक्त अपर्णा रजत कौशिक ने पुष्टि की थी कि वीडियो लखनऊ के हजरतगंज इलाके का है। इसके बाद पुलिस इनकी तलाश में दो टीमों को लगाया गया था। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले थे। पुलिस ने कहा कि दोनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और अश्लीलता फैलाने के आरोप में भी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: