Earthquake in Delhi-NCR: भूकंप के झटकों से दहली दिल्ली, दफ्तर-घरों से बाहर भागे लोग, जोशीमठ को लेकर चिंता बढ़ी
Edited By Naresh Chaudhary

Earthquake
Edited By Naresh Chaudhary

Earthquake
Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। लोग इमारतों से निकल कई खुले में आ गए। हालांकि ये झटके करीब 30 सेकेंड तक महसूस किए गए हैं। वहीं नेपाल में भूकंप का केंद्र होने के कारण जोशीमठ को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 थी।
https://twitter.com/ANI/status/1617809721142173696
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के हवाले से एएनआई ने बताया कि नेपाल में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके कारण राजधानी क्षेत्र में भी झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन में करीब 10 किमी नीचे था। बता दें कि एनसीआर में करीब 20 दिन से फिर से झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले 5 जनवरी को अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था।
https://twitter.com/NCS_Earthquake/status/1617812469820567555
बता दें कि पिछले महीने भी दिल्ली एनसीआर (Earthquake in Delhi-NCR) में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भारत की सीमा के पास नेपाल में इसका केंद्र बताया गया था। हालांकि भारत में भूकंप से किसी भी प्रकार की जान या माल की हानि नहीं हुई थी, लेकिन नेपाल में एक मकान ढह जाने से करीब तीन लोगों की मौत हो गई थी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: