Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) स्थित सेक्टर-62 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क पर दौड़ती एक कार अचानक आग का गोला (Car Fire) बन गई। सवार लोगों ने चलती कार से ही कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Video Viral) हो रहा है।
सवारियां लेकर जा रही थी कैब
घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। सेक्टर-62 में एक कैब कुछ सवारियों जा रही थीं। तभी मुख्य मार्ग पर कैब में अचानक आग लग गई। आग लगती देख सवारियों में हड़कंप मच गया। सभी लोग चलती कार से ही कूद गए और अपनी जान बचाई। इसके बाद कुछ ही पलों में आग ने कार को पूरी तरह से घेर लिया।
अभी पढ़ें – कुत्ते के हमले में बच्चे की मौत के बाद नहीं थम रहा आक्रोश, अब बच्चों ने ऐसे जताया विरोध
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
जलती कार को देख सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया। जाम लग गया। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि कार में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जांच कराई जा रही है।
अभी पढ़ें – Ajmer News: पुष्कर में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम बच्चियां जिंदा जली
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जली थी XUV500
30 सितंबर को भी नोएडा में एक दौड़ती कार धू-धूकर जल उठी थी। दिल्ली के रहने वाले वंशज गोयल अपने परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर-41 में फ्लैट देखने जा रहे थे। परिवार XUV500 कार में सवार था। कार डीएनडी फ्लाईओवर के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर थी कि तभी अचानक कार में आग लग गई। वंशज और परिवार वालों ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई।
सड़क पर खड़ी गाड़ियों में लग गई थी आग
इसके अलावा सात दिन पहले 13 अक्टूबर को भी नोएडा के सेक्टर-4 में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि यहां काफी समय से गाड़ियां खड़ी हुई थीं। आशंका थी कि किसी शरारती तत्व ने आग लगाई थी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
53 mins agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
1 hr agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
4 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
12 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
20 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
21 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
22 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 day ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines