Viral Video: गोरखपुर के रेस्टोरेंट में लड़कियों के बीच 'कैट फाइट', वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Viral Video, Gorakhpur, UP News

गोरखपुर के एक रेस्टोरेंट में लड़ती लड़कियां।

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यहां के जीडीए टॉवर में युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई। लड़कियों ने एक दूसरे को पटक-पटककर पीटा। इस दौरान वहां खड़े लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) कर दिया।

विज्ञापन

जीडीए टावर की है घटना

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो गोरखपुर के जीडीए टावर का बताया गया है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यहां शाम होते ही काफी संख्या में लड़के और लड़कियां पहुंचते हैं। गुरुवार देर शाम भी काफी लड़कियां यहां पहुंची थीं। बताया गया है कि इसी दौरान दो लड़कियों में किसी लड़के को लेकर कहासुनी हो गई।

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो

पहले कहासुनी-फिर हुई मारपीट

काफी देर तक कहासुनी होने के बाद दोनों लड़कियों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान वहां काफी संख्या में लोग भी जमा हो गए और अपने-अपने फोन से वीडियो बनाने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मौके पर एक पुलिस कर्मी भी दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने की लड़कियों की पहचान, दोनों पक्ष बुलाए

कैंट थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने मीडिया को बताया कि वीडियो में दिख रही लड़कियों की पहचान कर ली गई है। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को पूरी तरह से जानने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीडियो के मुताबिक एक लड़की के हाथ डंडा भी दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ