हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कानपुर में पुलिस कर्मी ने महिला को कमरे में बंदकर की मारपीट; सपा ने ट्विटर पर पोस्ट किया वीडियो

विज्ञापन

Viral Video: समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। करीब 2 मिनट के इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी एक महिला को बेरहमी से पीटता दिख रहा है।

वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी की क्रूरता का पता चलता है, जो कानपुर के काकवां इलाके में एक सब-इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी लग रहा है। पिटाई के दौरान महिला दर्द से चिल्लाती और मदद मांगती हुई दिख रही है।

और पढ़िए –Gujarat Crime News: सूरत में ट्रिपल मर्डर; नौकरी से निकाला तो फैक्ट्री मालिक, उसके पिता और मामा को मार डाला

विज्ञापन

मदद की गुहार लगाते हुए आसपास के लोगों को यह कहते सुना जा सकता है, ‘दरवाजा क्यों बंद कर रखा है, यह क्या कर रहे हो। महिला कमरे के अंदर से जवाब देती है, “वह मुझे पीट रहा है, मुझे प्रताड़ित कर रहा है।”

उल्टा लोगों को धमकाने लगी पुलिस

इस बीच, जैसे ही पुलिस वाले को पता चलता है कि उसकी हरकत फिल्माई जा रही है, वह कहने लगता है – “आप लोग पुलिस के साथ सही काम नहीं कर रहे हैं, आप जो भी कर रहे हैं वह गलत है”।

विज्ञापन

और पढ़िए –Delhi News: ITO चौराहे पर चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर साधा निशाना

इस बीच इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, कानपुर पुलिस का शर्मनाक कृत्य। आए दिन योगी सरकार की पुलिस द्वारा नागरिकों पर अत्याचार के वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री खामोश रहते हैं। मामले की जांच की जानी चाहिए और पुलिस वाले पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह खबर वायरल वीडियो पर आधारित है। चूंकि खबर की सत्यता के लिए वीडियो को दिखाया जाना जरूरी है। न्यूज़24 किसी भी तरह की हिंसा का पुरजोर विरोध करता है।

और पढ़िए –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola