Gujarat Crime News: सूरत में ट्रिपल मर्डर; नौकरी से निकाला तो फैक्ट्री मालिक, उसके पिता और मामा को मार डाला
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Gujarat Crime News: सूरत के अमरोली इलाके में ट्रिपल मर्डर केस का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, नौकरी से निकाले जाने से नाराज दो कर्मचारियों ने फैक्ट्री के मालिक, उसके पिता और उसके मामा की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में शामिल नाबालिग और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी अंजनी इंडस्ट्रियल एरिया में वेदांत टैक्सो नाम की कढ़ाई की फैक्ट्री में काम करते थे। कुछ दिन पहले दोनों कर्मचारियों को फैक्ट्री मालिक ने काम से हटा दिया था। रविवार को नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों और फैक्ट्री के मालिक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने फैक्ट्री के मालिक कल्पेश ढोलकिया पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे कल्पेश के पिता धनजीभाई और मामा घनश्यामभाई पर भी हमला कर तीनों को मार डाला।
Gujarat | Factory workers allegedly kill owner & 2 others after being sacked from job
Owner of Vedanta Industries under Amroli PS & 2 others killed by his workers who had a dispute with him & were sacked from job a few days ago. 2 accused incl 1 minor held. Probe on: DCP Surat pic.twitter.com/8FS8C9w7X3
— ANI (@ANI) December 25, 2022
डीसीपी हर्षद मेहता ने बताया कि घटना आज सुबह साढ़े नौ बजे के करीब अमरोली स्थित वेदांता टैक्स में हुई। कुछ दिन पहले कारीगरों ने कढ़ाई फैक्ट्री में काम करना शुरू किया था। पुलिस जांच में पता चला कि नाइटशिफ्ट में काम नहीं करने के कारण दोनों आरोपियों को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसलिए दोनों आरोपियों ने फैक्ट्री मालिक समेत तीन लोगों की हत्या की है।
और पढ़िए – गुजरात के मेहसाणा में पैराग्लाइडिंग के दौरान गिरा दक्षिण कोरियाई शख्स, अस्पताल में तोड़ा दम
सूरत के अमरोली में कढ़ाई फैक्ट्री के व्यापारियों की हत्या को लेकर हाई लेवल मीटिंग की जा रही है। ये मीटिंग सूरत पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में हुई है। बैठक में गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी पहुंचे। मामले को लेकर स्थानीय विधायक, समुदाय के नेताओं और उद्योगपतियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस तरह की घटनाओं के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाने पर चर्चा होने की संभावना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: