Viral Video EVM Found Chandauli Shop: उत्तर प्रदेश के चंदौली से एक परेशान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक दुकान से EVM मशीन ले जाते में दिख रहे हैं। इसे दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक स्थानीय दुकान से 300 EVM मशीन पकड़ी गई है। इस वीडियो के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी।
प्रशासन के संज्ञान में वीडियो
पोस्ट होते ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, कुछ ही समय में इस वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को Gurjar नाम के एक X हैंडल पर शेयर किया गया। वीडियो को अब तक 72 हजार 500 लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने इस प्रकरण की जांच के आदेश दिए। उन्होंने इसकी जानकारी वायरल वीडियो के कमेंट में दी।
यह भी पढ़ें: प्लेटफॉर्म पर गिरा बच्चा पर नहीं रुका लड़की का डांस, वीडियो पर भड़के लोग
वायरल वीडियो की सच्चाई
जानकारी देने के कुछ देर बाद ही जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने वायरल वीडियो के कमेंट में ही प्रकरण की जांच के परिणाम भी बताए। डीएम टीकाराम ने बताया कि वीडियो की जांच पूरी हो गई है। जांच के परिणाम सामने आ गए हैं, यह वीडियो साल 2019 के लोक सभा चुनाव के दौरान का है। इन VVPAT (EVM) मशीनों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शिफ्ट किया गया था। इस दौरान किसी भी तरह का कोई अनियमित कार्य नहीं किया गया।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
22 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines