Viral Video: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक 12वीं की लड़की को अंग्रेजी में प्रशासनिक अधिकारी को जबाव देना भारी पड़ गया। महिला अधिकारी तका पारा इतना चढ़ गया कि उन्होंने छात्रा को सभी के सामने थप्पड़ जड़ दिया। महिला अधिकारी की इस हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि छात्रा को थप्पड़ मारने के बाद ग्रामीण भड़क गए। पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति को काबू में किया।
कब्जा दिलाने आई थीं महिला नायब तहसीलदार
जानकारी के मुताबिक मामला वाराणसी जिले का है। यहां के भीषमपुर थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर एक विवाद है। विवाद हाईकोर्ट में लंबित है। बताया गया है कि हाल ही में हाईकोर्ट ने एक पक्ष को जमीन के एक हिस्से पर कब्जा दिलाने के लिए आदेश हुए थे। इलाके की नायब तहसीलदार प्राची केसरबानी पुलिस फोर्स के साथ कब्जा दिलाने के लिए गई थीं। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1689479545856888833
यह भी पढ़ेंः Viral Video: ये मुरादाबाद है… आसान नहीं हैं राहें, तैरकर जाना है
भीड़ में से निकलकर आई छात्रा
स्थानीय लोगों ने पुलिस और महिला अधिकारी का विरोध किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि आप किस आदेश के आधार पर कब्जे की कार्रवाई कर रही हैं। इस पर महिला नायब तहसीलदार ने कहा कि आदेश अंग्रेजी में है। क्या तुम लोग पढ़ पाओगे। इस पर विरोध कर रहे लोगों में एक 12वीं क्लास की छात्रा सामने आई। छात्रा ने अंग्रेजी में जवाब दिया तो महिला अधिकारी भड़क गई।
एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
महिला अधिकारी ने अपना पारा खोते हुए छात्रा को थप्पड़ मार दिया। मौके पर खड़े लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने फोन से शूट कर लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
41 mins agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
44 mins agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines