Viral video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले का हैरान कर देने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है। मेट्रो साइट पर बारिश के कारण हुए एक बड़े सिंकहोल (Sinkhole) में बाइक गिर गई। लोगों ने रस्सों से बांधकर बाइक को बाहर निकाला। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कानपुर में मेट्रो साइट का है वीडियो!
जानकारी के मुताबिक वीडियो कानपुर का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक यहां मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट पर एक सिंकहोल हो गया है। इसमें एक युवक बाइक समेत गिर गया। हादसे में युवक को चोटें आई हैं। वहीं जानकारी होने पर स्थानीय लोगों और पुलिस में हड़कंप मच गया।
अभी पढ़ें – Noida में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में अचानक लगी भीषण आग, पुलिस को है ये आशंका, देखें Video
बारिश के कारण धंस गई है जमीन
युवक को अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं बाइक को सिंकहोल से निकाला गया है। बता दें कि एक स्थान पर काफी समय तक बारिश होने के कारण अचानक जमीन धंस जाती है, जिसे सिंकहोल कहते हैं। यह ज्यादातर नदियों के किनारे या फिर सड़क मार्गों के किनारे होते हैं।
अभी पढ़ें – मुठभेड़ कांड के बाद उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की पुलिस आमने-सामने, महिला की मौत पर हत्या का मुकदमा दर्ज
बाइक का पहिया बांधकर खींचा
अब बाइक को इस सिंकहोल से निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि काफी लोग रस्सों से एक बाइक को गड्ढे से खींच रहे हैं। एक युवक गड्ढे में उतर कर बाइक को पीछे से धक्का मार रहा है। पास में कुछ पुलिस वाले भी खड़े दिख रहे हैं। वीडियो में मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट पर लगे बैरियर भी दिखाई दे रहे हैं।
गड्ढे में गिरा था ई-रिक्शा, पास से निकले थे DM साहब
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ये वीडियो सीतापुर जिले का बताया जा रहा था। इसमें दिख रहा था कि जिलाधिकारी का काफिला एक सड़क से गुजर रहा था। तभी वहां एक ई-रिक्शा सवारियों समेत सड़क के गड्ढे में गिर गया। काफिले की सभी गाड़ियां वहां से गुजर गईं, लेकिन किसी ने घायलों की मदद नहीं की।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
10 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
14 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
20 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
20 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
23 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
23 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines