यूपी ट्रैफिक पुलिस की गजब करतूत; कार वाले को थमाया बाइक का चालान, फोटो देख मालिक भी हैरान

ghaziabad News, Ghaziabad Traffice police, Ghaziabad Crime news, Swift Dezire car, Viral News, Uttar Pradesh news

Viral News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में ट्रैफिक पुलिस की उस वक्त किरकिरी हो गई जब उन्होंने बाइक वाले का चालान कार वाले को थमा दिया। इतना ही नहीं, चालान पर दी गई जानकारियों कार मालिक की थीं और फोटो बाइक का था। पीड़ित ने अब जिला ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

चालान के फोटो ने खोली सच्चाई

जानकारी के मुताबिक हैरान कर देने वाला ये मामला गाजियाबाद के गुरुनानकपुरा कॉलोनी निवासी गिरीश गोयल के साथ हुआ। हाल ही में एक दिन उनके मोबाइल पर आए एक मैसेज ने उनकी नींद उड़ दी। मैसेज था उनकी कार के चालान का। हैरानी तो तब हुई जब उन्होंने सोचा कि कार तो कई दिनों से घर से निकली ही नहीं। जब गिरीश ने चालान का प्रिंटआउट निकलवाया तो वो और भी हैरान हो गए, क्योंकि चालान में जानकारियों उनकी और उनकी कार की थी, लेकिन फोटो किसी स्पलेंडर बाइक का था।

विज्ञापन

मोदीनगर टीआई ने दिया ये बयान

इस मामले को लेकर गिरीश ने आईजीआरएस पोर्टल से लेकर अधिकारियों तक से शिकायत की है। मामले सामने आने के बाद मोदीनगर के ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण कभी-कभी चालान एक दूसरे पर पहुंच जाते हैं। पीड़ित की शिकायत पर चालान में संशोधन कराया जा रहा है।

विज्ञापन

पहले भी आए हैं कई मामले

बता दें कि इस वक्त लगभग पूरे उत्तर प्रदेश में वाहनों के फोटो चालान किए जाते हैं। ऐसे में कई बड़े मामले भी खुले हैं। साल कई जिलों में फोटो चालान के अटपटे मामले सामने आए थे। एक नंबर के कई वाहन पकड़े गए। कार के नाम पर बाइक का चालान या फिर बाइक के नाम पर कार का चालान होने की भी घटनाएं सामने आई। ऐसे में ये भी खुला कि कुछ लोग फर्जी नंबर प्लेट लगाकर भी सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ