दुल्हन के जोड़े में होने वाले शौहर का इंतजार करती रही प्रेमिका, दूसरी लड़की लेकर फरार हो गया प्रेमी
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Viral News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक युवती दुल्हन का लाल जोड़ा पहन कर होने वाले शौहर का इंतजार करती रही, लेकिन उसका होने वाला पति किसी दूसरी लड़की को लेकर फरार हो गया। अब युवती के परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ रेप और शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठने का केस दर्ज कराया है। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक मामला बरेली के थाना नवाबगंज इलाके का है। यहां रहने वाले एक युवक का पास में रहने वाली युवती के प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि आरोपी ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर कई बार रेप किया। पीड़ित की ओर से बताया गया है कि कुछ समय वह परिवार के साथ दूसरे जिले में मजदूरी करने के लिए गया था। आरोपी भी पीछे-पीछे वहां पहुंच गया।
लड़की के परिवार वालों का आरोप है कि यहां भी आरोपी ने युवती के साथ रेप किया। जब दोनों के प्रेम प्रसंग की बात परिवार वालों को पता चली तो वे लड़के वालों के पास पहुंचे। बताया गया है कि दोनों के परिवार वालों ने मिलकर निकाह तय कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी ने अपना घर बनवाने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये भी हड़प लिए।
परिवार का कहना है कि दोनों की रजामंदी से गुरुवार को निकाह की तारीख तय की थी। लड़की दुल्हन के लिवाज में तैयार थी। उसके यहां निकाह की तैयारी थी। इसी बीच खबर आई कि लड़की किसी दूसरी लड़की के साथ फरार हो गया है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: