हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रामलला के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, अयोध्या में सभी VIP मूवमेंट कैंसिल; नड्डा का दौरा भी स्थगित

रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। अगले आदेश तक अयोध्या में वीआईपी मूवमेंट कैंसिल कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
अयोध्या में भक्तों की भीड़ को देखते हुए अगले आदेश तक सभी वीआईपी मूवमेंट कैंसिल

Ayodhya Ram Mandir Inauguration Ram Lalla Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन के बाद भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। हजारों की संख्या में भक्त रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने अगले आदेश तक अयोध्या में सभी वीआईपी मूवमेंट कैंसिल कर दिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा भी स्थगित कर दिया गया है। वे कल रामलला का दर्शन करने आने वाले थे।

लाखों श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन

गौरतलब है कि अब तक ढाई से तीन लाख श्रद्धालु रामलला की नई मूर्ति के दर्शन कर चुके हैं।  बताया जा रहा है कि इतने ही श्रद्धालु अभी दर्शन करने के लिए बाकी हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति देखने के लिए प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद के साथ डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार खुद गर्भगृह पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने किया हवाई सर्वे

श्रद्धालुओं को  रामलला का दर्शन करने में कोई परेशानी हो, इसे लेकर पुलिस और प्रशासन लगा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के ऊपर हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वे कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन

मुख्य पुजारी ने क्या कहा?

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि आज मंदिर परिसर में इतनी भीड़ उमड़ी है कि हर कोई आज दर्शन नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या नगरी पवित्र हो गई है। आज यहां त्रेतायुग की झलक दिखाई देती है। ऐसा लगता है कि आज अयोध्या, त्रेतायुग के समय में वापस चली गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 

2.5 अरब साल पुरानी, कोई जोड़ नहीं…Ram Lalla की मूर्ति बनाने को Arun Yogiraj ने कृष्ण शिला ही क्यों चुनी?

विज्ञापन

घर बैठे देखें राम मंदिर और करें रामलला के दर्शन, PM मोदी का वीडियो X हैंडल पर वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola