BJP Candidates List For UP-Bihar Vidhan Parishad Chunav : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार और उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव होने वाला है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को दोनों राज्यों के विधान परिषद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। साथ ही झारखंड की राज्यसभा सीट के लिए डॉ. प्रदीप वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। विधान परिषद की लिस्ट में यूपी से न तो मोहसिन रजा का नाम है और न ही बिहार से शाहनवाज हुसैन का।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए सूची जारी की है। भाजपा ने बिहार एमएलसी के लिए मंगल पाण्डेय, डॉ. लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को उम्मीदवार घोषित किया। वहीं, उत्तर प्रदेश में सात उम्मीदवार विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघम और संतोष सिंह विधान परिषद भेजे जाएंगे।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: लोकसभा की सीटें 543… पार्टियां 2800… क्यों रजिस्ट्रेशन कराते हैं दल
उत्तर प्रदेश से मोहसिन रजा को नहीं मिला टिकट
भाजपा ने विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह को दोबारा विधान परिषद भेजने का फैसला किया है। वाराणसी के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह पहली बार एमएलसी बनेंगे। वे योगी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। पार्टी ने मोहसिन रजा को टिकट नहीं दिया। वे योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री भी रह चुके हैं और इस वक्त यूपी राज्य हज समिति के अध्यक्ष हैं। बीजेपी की लिस्ट में बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, अशोक धवन के नाम भी नहीं हैं।
बिहार से शाहनवाज हुसैन का कटा पत्ता
बिहार में विधान परिषद की 11 सीटें खाली हैं, जिनमें से भाजपा के पास तीन सीटें हैं। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन का एमएलसी कार्यकाल मई में खत्म होने वाला है, लेकिन पार्टी ने इस बार उनका पत्ता काट दिया। वे बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री रह चुके हैं। साथ ही इस वक्त शाहनवाज हुसैन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे चुनाव, देखें पूरी List
आरजेडी और जेडीयू की लिस्ट पहले ही चुकी है जारी
आपको बता दें कि आरजेडी और जेडीयू पहले की उम्मीदवार की लिस्ट फाइनल कर चुकी है। एनडीए की सहयोगी पार्टी जेडीयू से सीएम नीतीश कुमार और खालिद अनवर ने नामांकन किया है, जबकि मांझी की हम से संतोष सुमन विधान परिषद भेजे जाएंगे। वहीं, इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टी राजद से राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, डॉ. उर्मिला ठाकुर और सैयद फैसल अली उम्मीदवार बनाए गए हैं, जबकि भाकपा माले ने शशि यादव को उम्मीदवार बनाया।
संबंधित खबरें
यूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
32 mins agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
4 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
9 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
9 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
20 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
22 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines