Lok Sabha Election 2024: लोकसभा की सीटें 543... पार्टियां 2800... क्यों रजिस्ट्रेशन कराते हैं दल

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का महासमर शुरू होने वाला है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। लोकसभा की सीटें 543 हैं, लेकिन राजनीतिक दलों की संख्या काफी ज्यादा है। चुनाव आयोग से रजिस्टर्ड कई ऐसी पार्टियां हैं, जिसके बारे में आपने सुना नहीं होगा।

election commission

भाजपा और इनेलो ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र।

Lok Sabha Election 2024 : क्या आप जानते हैं कि देश में कितने राजनीतिक दल हैं, जोकि चुनाव आयोग से बाकायदा रजिस्टर्ड हैं। आप 10-20 राजनीतिक पार्टियों के नाम गिना सकते हैं, लेकिन पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त पार्टियों के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। लोकसभा की सीटें 543 हैं, लेकिन राजनीतिक दलों की संख्या 2800 है।

विज्ञापन

देश में राजनीतिक दलों की बढ़ती संख्या को लेकर चुनाव आयोग भी परेशान है। ये राजनीतिक दल बड़े-बड़े नामों से रजिस्ट्रेशन तो करवा लेते हैं, लेकिन गंभीरता से चुनाव नहीं लड़ते हैं। हालांकि, चुनाव आयोग को राष्ट्रीय दलों की तरह ही इन पार्टियों के लिए पूरी मशक्कत करनी पड़ती है। चुनाव आयोग ने हाल ही में करीब 250 दलों को निष्क्रिय लिस्ट में डाल दिया था।

विज्ञापन

ये हैं आंकड़े

विज्ञापन

अगर लोकसभा चुनाव 2019 पर गौर करें तो उस वक्त चुनाव आयोग से 2800 दर्ज रजिस्टर्ड थे। इनमें से सिर्फ 623 पार्टियों के नेता चुनावी मैदान में उतरे थे, जिनमें से सिर्फ 60 दल ही गंभीरता से चुनाव लड़े थे। चुनाव आयोग के अनुसार, 199 गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत पार्टियों ने साल 2018-19 में 445 करोड़ और 219 दलों ने साल 2019-20 में 608 करोड़ रुपये टैक्स छूट का लाभ लिया था। जिन दलों ने चंदे और चुनाव में खर्च का हिसाब नहीं दिया है, चुनाव आयोग ने उन दलों को निष्क्रिय सूची में डाल दिया है।

आसान है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

विज्ञापन

देश में राजनीतिक दलों की बढ़ती संख्या के पीछे की सबसे बड़ी वजह आसान रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया है। अगर किसी दल को चुनाव आयोग में पंजीकृत होना है तो उसके लिए वोटर लिस्ट में दर्ज 100 समर्थक और 10 हजार रुपये देने पड़ते हैं। इसके आधार पर पार्टियां EC में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। इसके बाद रजिस्टर्ड दलों को वही तमाम सुविधाएं मिलती हैं, जो अन्य पार्टियों को मिलती हैं।

नहीं कैंसिल होता है दलों का रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन

एक बार जो दल चुनाव आयोग में पंजीकृत हो जाता है, फिर उसका रजिस्ट्रेशन कैंसिल नहीं होता है। निष्क्रिय दलों के रजिस्ट्रेशन को रद्द करने के लिए चुनाव आयोग ने एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है, लेकिन अभी यह मामला पेंडिंग है।

विज्ञापन

ये हैं राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियां

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress), भारतीय जनता पार्टी (BJP), कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी), बहुजन समाज पार्टी (BSP), आम आदमी पार्टी (AAP), नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ