---विज्ञापन---

Video: अलीगढ़ में बच्चे पर तेंदुआ ने किया हमला, कमरे में बंद कर 12 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

अलीगढ़: जवां गांव आज सुबह एक तेंदुआ ने बच्चे पर हमला कर दिया। इसके बाद किसी तरह उसे एक कमरे में बंद किया गया। फिर 12 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तेंदुआ को पकड़ा गया है। दरअसल, सुबह 8.30 बजे खेतों में कुछ हलचल हो रही थी। बच्चा उसे देखने पहुंचा तो वहां सामने […]

---विज्ञापन---

अलीगढ़: जवां गांव आज सुबह एक तेंदुआ ने बच्चे पर हमला कर दिया। इसके बाद किसी तरह उसे एक कमरे में बंद किया गया। फिर 12 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तेंदुआ को पकड़ा गया है। दरअसल, सुबह 8.30 बजे खेतों में कुछ हलचल हो रही थी। बच्चा उसे देखने पहुंचा तो वहां सामने तेंदुआ खड़ा था। वह डर गया और उस पर पत्थर मारकर भागने लगा।

---विज्ञापन---

भड़के तेंदुआ ने बच्चे पर हमला कर दिया। घायल बच्चा मदद के लिए चिल्लाया तो आसपास के ग्रामीणों ने तेंदुआ को वहां से भगाया। इसके बाद तेंदुआ पास के एक घर में कमरे में जा घुसा। यह देख लोगों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी गई।

मौके पर पहुंची वन विभाग व अन्य टीम ने कमरे के बाहर से ही तेंदुआ को बेहोशी का इंजेक्शन दिया। जब तेंदुआ बेहोश हो गया तो उसे रेक्क्यू कर करम से निकाला गया। इस सब में करीब 2 घंटे लग गए। रात आठ बजे तेंदुआ को गांव से ले जाया गया है। जब तेंदुआ गांव से गया तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

First published on: Jan 07, 2023 09:48 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola