Dog Attack: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आगरा (Agra) में ताजमहल (Taj Mahal) घूमने के लिए आए स्पेन के एक पर्यटक (Spanish Tourist) पर आवारा कुत्ते ने हमला (Dog Attack) कर दिया। उसके पैर पर काट खाया।
विदेशी पर्यटक को जब डॉक्टर नहीं मिला तो उसने मेडिकल स्टोर से सैनेटाइजर खरीदकर घाव पर लगाया। पर्यटक को कुत्ते के काटने और घाव पर सैनेटाइजर लगाने की घटना एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
गली से गुजर रहा था पर्यटक, तभी किया हमला
जानकारी के मुताबिक मामला शनिवार का बताया गया है। स्पेन का रहने वाला एक पर्यटक ताजमहल देखने के लिए आगरा पहुंचा था। वह ताजमहल के दक्षिणी गेट के पास सुबह के वक्त जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पर्यटक के एक हाथ में कॉफी या चाय और दूसरे हाथ में पानी की बोतल है। इसी दौरान गली में आवारा कुत्ता खड़ा है।
कुत्ते ने काटा तो पर्यटक ने बोतल मारी
जैसी ही पर्यटक कुत्ते के पास से गुजरा वैसे ही कुत्ते ने हमला कर दिया और उसके पैर को काट खाया। पर्यटक ने भी पानी की बोतल कुत्ते के मुंह पर दे मारी। कुत्ता तो भाग गया, लेकिन पर्यटक के पैर पर घाव हो गया। कुछ आगे जाने पर भी उसे कोई डॉक्टर नहीं मिला तो उसने कैमिस्ट की दुकान से सैनेटाइजर खरीदा और घाव पर लगा लिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।
और पढ़िए –हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूस्खलन के बाद पुल गिरा, यातायात ठप
ताज पर बंदरों और कुत्तों के हमले अब आम बात
बता दें कि ताजमहल पर आवारा कुत्तों और बंदरों के हमले अब आम बात हो गई है। कुछ दिन पहले ही ताज महल परिसर के अंदर बंदरों ने विदेशी पर्यटकों के एक समूह पर हमला कर दिया था। हमले में एक विदेशी महिला बुरी तरह से घायल हो गई थी। एएसआई कर्मियों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके अलावा यूपी के कई शहरों में इंवेस्टर्स समिट के कार्यक्रम भी होने वाले हैं। भारी संख्या में विदेशी मेहमान भी आएंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
4 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
5 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
6 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
19 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
19 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines