नई दिल्ली: हिमाचल के चंबा जिले में रविवार सुबह भूस्खलन की घटना के बाद एक पुल के ढह गया। जिसके बाद चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप हो गया। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के अधिकारियों के मुताबिक, घटना चंबा जिले के बाहरी इलाके भरमौर गांव के लूना इलाके में हुई।

चंबा जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि जिला चंबा के लूना भरमौर में भूस्खलन की घटना हुई। घटना में पुल पूरी तरह से ढह गया है और (NH-154A) चंबा से भरमौर तक पूरी तरह से टूट गया है। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

चंबा के उपायुक्त डी सी राणा के अनुसार, यह राष्ट्रीय राजमार्ग 154-ए पर 20 मीटर लंबा पुल था जो भरमौर सब डिवीजन (आदिवासी क्षेत्र) को चंबा से जोड़ता है। राणा ने कहा, घटना के बाद पूरे इलाके से सड़क संपर्क टूट गया है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ