Varanasi Road Accident: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि उनका 12 साल बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि डंपर करीब 100 मीटर आगे खिसक गया। हादसे में कार का हिस्सा पूरी तरह चकनाचुर हो गया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा काटकर शवों को बाहर निकाला। फिर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। बता दें कि हादसा मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव के पास हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडुआडीह के बजरंग नगर काॅलोनी के रहने वाले दीपक पांडेय विंध्याचल से कार से घर लौट रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे नेशनल हाईवे- 19 के पास उनकी कार हाईवे किनारे खड़े डंपर में जा घुसी।
इलाज के बीएचयू में कराया गया भर्ती
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि हादसे के बाद डंपर करीब 100 मीटर आगे खिसक गया। हादसे में दीपक कुमार पांडेय (35), उर्मिला पांडेय (32), दीपक की सास केसरी देवी (55) और चांदपुर लहरतारा की अर्पिता गुप्ता की मौत हो गई। वहीं दीपक के बेटे शिवांश पांडेय की हालत खराब है। उसे इलाज के लिए बीएचयू में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ेंः मुलायम सिंह यादव को एक साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखिलेश-शिवपाल, देखें Video
तीन लोगों की हो चुकी थी मौत
मामले में पुलिस ने बताया कि हमें सुबह 5 बजे हादसे की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को निकाला और बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। तीन लोगों की तो पहले ही मौत हो चुकी थी। जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी शवों को पोस्टमाॅर्टम के बाद मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
ये भी पढ़ेंः नोएडा में 3 साल छोटे लड़के संग भागी 15 साल की लड़की, बिहार में बसने वाले थे पेरेंट्स
संबंधित खबरें
UP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
52 secs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
38 mins agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
9 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
17 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
20 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
21 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines