---विज्ञापन---

नोएडा में 3 साल छोटे लड़के संग भागी 15 साल की लड़की, बिहार में बसने वाले थे पेरेंट्स

Noida News: नोएडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल की लड़की 12 साल के लड़के संग घर से फरार हो गई। वह तीसरी बार घर से रफूचक्कर हुई है। फिलहाल पुलिस टीम बनाकर उसकी तलाश में जुटी है।

---विज्ञापन---

Minor Girl fled with 12 year Boy: यूपी के नोएडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल की लड़की पड़ोस में रहने वाले 12 साल के लड़के संग घर से फरार हो गई है। ये तीसरी बार है जब वह घर से फरार हुई है। इससे पहले पुलिस उसे दो बार ढूंढ कर घर ला चुकी थी। ऐसे में अब परिवार शहर छोड़कर दूसरी जगह जा रहा था इससे पहले ही लड़की एक घर फिर घर से फुर्र हो गई।

मामला नोएडा के सेक्टर 58 स्थित बिशनपुरा गांव का है। नाबालिग लड़की मंगलवार शाम घर से उस समय भागी जब परिवार नोएडा छोड़कर बिहार जाकर बसने की तैयारी में था। इसके लिए पिता घर से ऑटो लेने के लिए निकले थे, तभी लड़की, मां और छोटी बहन को चकमा देकर घर से फरार हो गई। ऐसे में पुलिस एक बार फिर किशोरी को खोजने में जुटी है।

---विज्ञापन---

50 हजार रुपये लेकर हुई थी फरार

बिहार के दरभंगा निवासी पीड़ित ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी 15 साल की जबकि छोटी बेटी 12 साल की है। पीड़ित करीब 4 साल पहले बेटियों को पढ़ाने के लिए नोएडा आए थे। इसके लिए उन्होंने बिशनपुरा में एक घर किराए पर लिया था। पति-पत्नी एक प्राइवेट कंपनी में काम करके बेटियों को पढ़ा रहे थे। फरवरी 2024 में बड़ी बेटी पड़ोस की नाबालिग लड़कियों के साथ फरार हो गई थी। पुलिस ने खोजबीन करके उन्हें एक सप्ताह बाद मथुरा के वृंदावन से पकड़ा था। वह घर से 50 हजार रुपये लेकर निकली थी। जयपुर घूमने के बाद वृंदावन चली गई थी।

ये भी पढ़ेंः Video: क्या अखिलेश यादव ने ‘दोस्ती’ में छोड़ दीं 4 सीटें? इन सीटों पर उतारे रिश्तेदार

---विज्ञापन---

ऑटो लेने निकले थे पिता

इसके बाद सितंबर के लास्ट वीक में पड़ोस में रहने वाले 12 साल के किशोर संग लापता हो गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। पिता ने बताया कि इसके बाद उन्होंने नोएडा छोड़ दरभंगा बसने की तैयारी कर ली थी। इसके लिए मंगलवार शाम वह घर से ऑटो लेने के लिए निकले थे। पत्नी और छोटी बेटी सामान पैक कर रहे थे। तभी बड़ी बेटी एक बार फिर चकमा देकर फरार हो गई। इस बार वह अपने साथ किशोर को लेकर फरार हुई है। फिलहाल पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ेंः DSP Zia ul haq Murder Case: पत्नी ने राजा भैया के खिलाफ करवाई थी FIR, जिया के खुद बलीपुर गांव जाने की ये थी बड़ी वजह

---विज्ञापन---
First published on: Oct 10, 2024 11:35 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola