हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शादी के एक हफ्ते बाद ही पत्नी को मौत के घाट उतारा, टूट चुकी हैं पहले दो शादियां

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक व्यक्ति ने शादी के एक हफ्ते बाद ही अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से पति-पत्नी के विश्वास और प्यार भरे रिश्ते को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसकी शादी को अभी सिर्फ एक ही हफ्ता हुआ था। हत्या के बाद पड़ोसियों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

9 मई को हुई थी शादी

यह मामला वाराणसी जिले के अमौली गांव का है। यहां गांव के रहने वाले राजू पाल (44) की शादी कुछ दिनों पहले ही जौनपुर जिले की आरती पाल (26) के साथ हुई थी। पुलिस के मुताबिक, आरती राजू पाल की तीसरी पत्नी थी। इससे पहले राजू की दो शादियां हुई थीं। लेकिन, ये दोनों शादियां ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाईं और टूट गईं। इसके बाद राजू पाल ने 9 मई को आरती के साथ शादी की। शादी के तुरंत बाद ही दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP में शुरू हुई विस्टाडोम ट्रेन की क्या है खासियत? छुट्टियों में घूम आएं, बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव

पति ने की पत्नी की बेरहमी से पिटाई

मामले की जांच कर रहे चौबेपुर के एसएचओ जगदीश कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार रात को राजू की किसी बात को लेकर आरती से बहस हो गई, विवाद इतना बढ़ गया कि राजू आरती को पीटने लगा। राजू ने आरती की इतनी बेरहमी से पिटाई की, जिसकी वजह से आरती बुरी तरह से घायल हो गई। चीखने और चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल आरती को नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही आरती ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola