Varanasi Hit And Run Case: वाराणसी के चौबेपुर में बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने 4 साल की मासूम को टक्कर मार दी। घटना के बाद मासूम को उसके पिता बीएचयू हाॅस्पिटल ले गए लेकिन वहां मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार काॅन्स्टेबल करन गुप्ता बुधवार शाम 6 बजे घर के पास बने बस स्टाॅप पर 4 साल की बेटी काव्या के साथ बस का इंतजार कर रहे थे। वे चौबेपुर से पांडेपुर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही पिता की नजर चुकी 4 साल की मासूम सड़क पर चली गई। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि वह बच्ची को करीब 60 मीटर घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद पिता और अन्य लोग दौड़कर बच्ची के पास पहुंचे। उसे घायल अवस्था में बीएचयू लेकर गए जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद बाइक सवार मौका देखकर फरार हो गया।
सीसीटीवी की मदद से जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद से बच्ची की मां समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार काॅन्स्टेबल करन गुप्ता अपने भाई और एसआई संतोष कुमार गुप्ता के घर पांडेपुर जा रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। यह पूरी घटना बस स्टाॅप के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस फिलहाल आरोपित बाइक सवार की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः सीमा हैदर की तरह पबजी पर हुआ प्यार, प्रेमी से की शादी, बेटी से लौटने की गुहार लगाती रही मां
संबंधित खबरें
दिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
28 mins agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
10 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
18 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
19 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
21 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines