'आप बताइए किसकी गर्मी शांत करेंगे…' वाराणसी में वकील और IPS महिला अधिकारी के बीच बहस, वीडियो वायरल

Varanasi News: वाराणसी में पुलिस और वकीलों के बीच का विवाद बढ़ता जा रहा है. पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पर एक महिला IPS अधिकारी और वकीलों के बीच फिर से तीखी नोकझोंक हो गई. पढ़िए वराणसी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट.

Varanasi News, Varanasi Latest News, Varanasi Police, Varanasi Lawyer, Female IPS, Video Viral, वाराणसी न्यूज, वराणसी ताजा खबर, वाराणसी पुलिस, वाराणसी वकील, महिला आईपीएस, वीडियो वायरल

यूपी पुलिस

विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी में पुलिस और वकीलों के बीच का विवाद बढ़ता जा रहा है. पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पर एक महिला IPS अधिकारी और वकीलों के बीच फिर से तीखी नोकझोंक हो गई. इस बहस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में रफ्तार का कहर, पैदल जा महिला को बेकाबू Thar ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल

विज्ञापन

दरोगा के साथ मारपीट से जुड़ा है मामला

वाराणसी पुलिस कार्यालय पर वकीलों और पुलिस के बीच जमकर बहस और धक्का-मुक्की तक हो गई. इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ और नारेबाजी भी की गई. दरअसल यह पूरा मामला एक दरोगा के साथ की गई मारपीट से जुड़ा है. आरोप है कि बीती 16 सिंतबर को वाराणसी पुलिस के एक दरोगा के साथ वकीलो ने मारपीट कर दी थी. इस मामले में कई वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी. इस मामले में गिरफ्तारी ना होने से नाराज दरोगा के परिजन पुलिस कार्यालय पर पहुंचे थे. इसी दौरान काफी संख्या में वकील भी अपने मुवक्किल के साथ वहां पहुंच गए.

वीडियो हुआ वायरल

बताया गया है कि इसी दौरान पुलिस और वकीलों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. कहासुनी के बाद मौके पर हंगामा हो गया और नारेबाजी भी हुई. तीखी बहस का एक वीडिया भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला IPS नीतू कादयान वकीलों से कह रहीं हैं कि किसकी गर्मी शांत करेंगे आप’ इस दौरान मौके पर हंगामा भी हुआ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ