गाजियाबाद में रफ्तार का कहर, पैदल जा महिला को बेकाबू Thar ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल

Ghaziabad News: गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां सड़क पर जा रही एक महिला को पीछे से तेज गति से आ रही एक Thar के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी.

Ghaziabad News, Ghaziabad Latest News, Ghaziabad Police, Thar Vehicle, CCTV, Road Accident, Video Viral, गाजियाबाद न्यूज, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, थार गाड़ी, सीसीटीवी, सड़क हादसा, वीडिया वायरल

सीसीटीवी फुटेज

Ghaziabad News: गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां सड़क पर जा रही एक महिला को पीछे से तेज गति से आ रही एक Thar के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद महिला Thar के बोनेट से टकराई और कई फुट दूरी पर जाकर गिरी. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं हादसे की पूरी घटना मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद वह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

गाजियाबाद की बताई जा रही वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 19 सकेंड के वीडियो गाजियाबाद के साहनी गेट थाना क्षेत्र के लोहिया नगर की बताई जा रही है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला सड़क पर पैदल चल रही है. इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक काले रंग की Thar गाड़ी के चालक ने महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. अचानक लगी टक्कर के कारण महिला उछलकर काफी दूर गिरी है. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है.

प्राइवेट स्कूल में टीचर बताई जा रही महिला

गुरुवार सोशल मीडिया पर सड़क हादसे की वायरल हुई वीडियो गाजियाबाद की बताई जा रही है. वहीं हादसे में घायल हुई महिला लोहिया नगर की रहने वाली है और एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हुई. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ