Video: वंदे भारत एक्सप्रेस में क्यों लगा मालगाड़ी का इंजन? सामने आई वजह

Vande Bharat Express Train Video : नई दिल्ली से चली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 9 बजे इटावा के पास अचानक से रुक गई। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। बाद में वंदे भारत में मालगाड़ी का इंजन लगाया गया है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ?

Vande Bharat Express Train Video

वंदे भारत एक्सप्रेस में क्यों लगा मालगाड़ी का इंजन? (File Photo)

Vande Bharat Express Train Video : आपने एक कहावत जरूर सुनी होगी कि ओल्ड हिज गोल्ड। नई चीजों से पुरानी चीजें ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होती हैं। बस, लोग इस चमक भरी दुनिया में नई चीजों की ओर भागते हैं। आज हर कोई बुलेट ट्रेन या वंदे भारत में सफर करने की इच्छा रखता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मालगाड़ी के इंजन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन खींची जा रही है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार सुबह नई दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हुई। वंदे भारत अचानक से इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन के पास रुक गई, जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। बाद में पता चला कि इंजन में तकनीकी खराबी आने की वजह से वंदे भारत बीच रास्ते में रुक गई।

विज्ञापन

तकनीकी स्टाफ ने नहीं खोज पाई समस्या

विज्ञापन

स्थानीय स्टेशन मास्टर ने रेलवे के तकनीकी अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस पर तकनीकी स्टाफ के लोग मौके पर पहुंचे और वंदे भारत के इंजन को स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। टीम को जांच में समस्याओं का पता नहीं चला। इस दौरान वंदे भारत से यात्री नीचे उतर आए। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस में कई वीआईपी लोग और राजनेता भी मौजूद थे।

विज्ञापन

मालगाड़ी के इंजन ने खींची वंदे भारत

जब तकनीकी फाल्ट दूर नहीं हो पाई तो वंदे भारत एक्सप्रेस से इंजन को हटा दिया गया और फिर मालगाड़ी का इंजन जोड़ दिया गया। इसके बाद मालगाड़ी के इंजन ने खींचकर वंदे भारत को भरथना रेलवे स्टेशन पहुंचाया। वंदे भारत के अचानक रुकने की वजह से दिल्ली-हावड़ा रेल रूट्स पर आने और जाने वाली ट्रेनों को पहले ही रोक दिया या फिर ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन

बुरे वक्त में मालगाड़ी ने वंदे भारत का दिया साथ

विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगे मालगाड़ी के इंजन को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मालगाड़ी ने बुरे वक्त में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का बेड़ा पार किया। वंदे भारत के भरथना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ