Rose Price Noida: वैलेंटाइन वीक (Valentine Week 2023) की शुरुआत हो चुकी है। पहला दिन रोज-डे (Rose Day) है। यानी आज प्यार का इजहार करने के लिए युवा अपने प्रेमी या प्रेमिका को गुलाब का फूल या गुलाब के फूलों का गुलदस्ता देते हैं। इससे जाहिर है कि गुलाब की कीमत भी बढ़ेगी। जी हां, नोएडा में आज गुलाब की कीमत आसमान छू रही हैं। 10 रुपये में बिकने वाला गुलाब 50 रुपये में मिल रहा है।
Rose Day के लिए मंगवाया स्पेशन स्टॉक
नोएडा के सेक्टर 39 में प्रशांत फ्लोरिस्ट (फूलों की दुकान) के मालिक विशाल ने बताया कि वैलेंटाइन वीक के लिए फूलों का स्पेशल स्टॉक मंगवाया गया है। विशाल ने बताया कि वैलेंटाइन वीक में गुलाब के फूलों की काफी ज्यादा डिमांड रहती है। खासतौर पर मंगलवार के लिए (रोज-डे) उन्होंने लाल गुलाब मंगवाए हैं। विशाल ने बताया कि आज सुबह से लेकर दोपहर तक 250 से ज्यादा गुलाब के फूल बिक चुके हैं। शाम के समय यह बिक्री कई गुना बढ़ जाती है।
नोएडा में 300 से ज्यादा हैं फूलों की दुकानें
विशाल ने बताया कि उनके यहां लाल गुलाब की कीमत 40 रुपये है। पीला, गुलाबी और नारंगी गुलाब भी यही कीमत में है। इसके अलावा सफेद रंग का गुलाब सबसे महंगा है। इसकी कीमत 50 रुपये है। विशाल ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक नोएडा में फूलों की करीब 300 दुकानें हैं। इन सभी दुकानों पर गुलाब की बिक्री का लगभग यही आंकड़ा है।
ऑफ सीजन में 10 से 15 रुपये का मिलता है लाल गुलाब
उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में गुलाब के फूलों की कीमत 10 से 15 रुपये के बीच में होती है। गर्मियों में भी गुलाब की कीमतों में थोड़ा इजाफा होता है, क्योंकि इसकी सप्लाई कम हो जाती है। शादियों के सीजन और वैलेंटाइन वीक में फूलों की डिमांड के मुताबिक कीमतों में भी तेजी आती है। उन्होंने बताया कि रोज डे पर पूरे नोएडा में सुबह से दोपहर तक करीब 75 हजार फूलों की बिक्री हो चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
1 hr agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
5 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
17 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
18 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
19 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
19 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
19 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', कारपेट एक्सपो में CM योगी का ऐलान
21 hrs agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
23 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख लोगों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines