Sid Kiara Wedding: चार्टर्ड प्लेन से जैसलमेर पहुंची कियारा आडवाणी, जोरों पर शादी की तैयारियां, देखें फोटोज

Sid Kiara Wedding

Sid Kiara Wedding

जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। 6 फरवरी को ये जोड़ा ब्याह रचाकर हमेशा के लिए एक-दूजे का होने जा रहा है। कपल की शादी डेस्टिनेशन वेडिंग है, जो जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेडिंग फंक्शन्स आज यानी 4 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। आज कियारा के हाथ पर सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी रचने वाली है। इसी को लेकर मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं अब होने वाली दुल्हन भी सूर्यगढ़ पैलेस पहुंच चुकी हैं। एक्ट्रेस को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अपने परिजन और मशहूर सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ जैसलेमर पहुंची हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस सूर्यगढ़ पैलेस के लिए भी गाड़ी में रवाना हो चुकी हैं। रिपोर्ट की मानें तो कियारा, मुकेश अंबानी के चार्टर प्लेन से जैसलमेर पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी को देख स्माइल किया और वेव भी करती नजर आईं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी की शादी के लिए दिल्ली, मुंबई और यूपी से लाइट और डेकोरेशन का सामान पहुंचा है। साथ ही तैयारियां जोरो-शोरों से की जा रही हैं। बॉलीवुड का यह कपल रेगिस्तान में सात फेरों के साथ अपनी नई जर्नी शुरू करने जा रहा है। वहीं एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी जल्द ही जैसलमेर पहुंचने वाले हैं।

विज्ञापन

कियारा आडवाणी के हाथ पर आज सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम की मेहंदी रचने जा रही है। इसके साथ ही कपल के वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो जाएंगे और जोड़ा 6 फरवरी को सात फेरे (Sid Kiara Wedding) लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे का हो जाएगा। मेहमानों का आगमन भी आज से जारी है। जैसलमेर एयरपोर्ट के बाहर पुख्ता सिक्योरिटी रखी गई है। होटल में एंट्री के लिए ड्राइवरों का स्पेशल कार्ड और बैंड बनाया गया है।

विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी एक इंटीमेट बिग फैट वेडिंग (Sid Kiara Wedding) होने वाली है। इस वेडिंग के लिए शाहरुख खान, शाहिद कपूर, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा समेत कई सितारों को न्यौता जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि कियारा अपने वेडिंग डे पर लाल रंग का ट्रेडिशनल लहंगा (Sid Kiara Wedding Outfit)पहनेंगी। दूसरी ओर सिद्धार्थ मल्होत्रा के वेडिंग डे पर लाल शाफा के साथ ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहने जाने की रिपोर्ट है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ