UP Accident: गुरुवार को लखनऊ में भीषण हादसा हुआ, जहां पर तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हो गए। वैन को पीछे से एक आ रही एक टोयोटा इनोवा एसयूवी ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वैन चेसिस (ट्रक) के नीचे जा घुसी। लखनऊ के चिनहट में देवा रोड पर यह हादसा हुआ, जिसमें वैन सवारों की मौत हुई है।
4 लोगों की हुई मौत
लखनऊ में यह हादसा गुरुवार को चिनहट में देवा रोड पर हुआ। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चार लोगों की मौत हो गई। घायलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज सिंह का कहना है कि मरने वालों और घायलों के परिवार वालों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
ये भी पढ़ें: मर्डर या सुसाइड… गंगनहर में मिला गुरुग्राम के इंजीनियर का शव, फोन की ब्राउजिंग हिस्ट्री से खुला ये चौंकाने वाला राज
वैन सवार शहजाद, देवा रोड चिनहट निवासी किरन यादव, उनका बेटा कुंदन और हिमांशु की मौत हो गई। हादसे में शाहजहांपुर के राजन, बरेली की तस्लीम व शकील, रामपुर के इंतजार, चिनहट के लाले यादव, अमरोहा के शाहरुख और सुशील घायल हुए हैं।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस ने बताया कि एक महिला, उसका बेटा और उनके दो पड़ोसी अस्पताल से लौट रहे थे। तभी एक वैन को पीछे से एक टोयोटा इनोवा एसयूवी ने टक्कर मार दी। आगे चल रहे ट्रक में वह वैन जा घुसी। जिसकी वजह से वैन में सवार चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बचाया नहीं जा सका। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: मुलायम सिंह प्रतिमा विवाद पर बोले पीठाधीश्वर ज्ञानदास, ‘वह साधु नहीं बकवास हैं…’
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
2 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
13 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
23 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines