Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। मजदूरों को निकालने के लिए चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब 17 दिन लगे। बचाव कर्मियों की टीमें दिनरात जुटी रहीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मौके पर डटे रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पलपल का अपडेट देते रहे। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में ऑस्ट्रेलिया के एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिस्क ने भी बड़ी भूमिका निभाई है।
ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री ने दी बधाई
इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्नोल्ड डिस्क उत्तरकाशी सुरंग के रेस्क्यू ऑपरेशन से 20 नवंबर को जुड़े थे। उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अर्नोल्ड डिक्स को बधाई दी. उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारतीय अधिकारियों के लिए यह एक अद्भुत उपलब्धि है। हमें गर्व है कि ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स ने मैदान पर अहम भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें : ‘आंखों में आंसू आ गए…’ जानें कौन हैं मुन्ना कुरैशी जिन्होंने 41 मजदूरों को 17 दिन बाद दिखाया उजाला
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
अर्नोल्ड डिस्क ने दिया जवाब
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अर्नोल्ड डिस्क ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज की बधाई पर जवाब दिया है। डिस्क ने कहा धन्यवाद प्रधानमंत्री। मुझे यह दिखाकर काफी खुशी मिली है कि हम लोग केवल क्रिकेट के मैदान में ही अच्छी बल्लेबाजी नहीं (बेहतर प्रदर्शन) करते हैं, बल्कि दूसरे कार्यों भी हम अच्छा करते हैं। इसमें उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन भी शामिल हैं।
इस मिशन का हिस्सा बनना खुशी की बात
उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बचाए जाने पर अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम शांत थे और हम जानते थे कि वास्तव में हमें क्या करना है। हमने एक अद्भुत टीम के रूप में काम किया। भारत के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर, सेना, सभी एजेंसियां… इस सफल मिशन का हिस्सा बनना खुशी की बात है।
जानें कौन हैं अर्नोल्ड डिक्स
अर्नोल्ड डिस्क इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन के चीफ हैं. उनकी कंपनी अंडरग्राउंड कंस्ट्रक्शन में होने वाले जोखिमों को लेकर सलाह देती है। उन्हें अंडरग्राउंड कंस्ट्रक्शन में महारत हासिल है. साथ ही वे एडवोकेट, इंजीनियर और जियोलॉजिस्ट भी हैं. उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों को निकालने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
5 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
6 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
6 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
8 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines