Uttarkashi News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में महापंचायत कुछ देर पहले शुरू हो चुकी है। रामलीला मैदान में मस्जिद विवाद को लेकर 1 दिसंबर को महापंचायत बुलाई गई थी। हनुमान चालीसा के पाठ से महापंचायत की शुरुआत हुई। महापंचायत में भाग लेने के लिए कई हिंदूवादी नेता पहुंचे हैं। हैदराबाद के विधायक टी राजा सिंह के पहुंचने की भी चर्चा है। आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर को 7 जोन में बांटा गया है। 15 सेक्टरों की जांच के लिए विशेष अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कई रूट और रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। महापंचायत से पहले पुलिस और सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च निकाला था। महापंचायत की निगरानी ड्रोन से की जा रही है।
यह भी पढ़ें:बदायूं में जामा मस्जिद या नीलकंठ महादेव मंदिर; इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; जानें मामला
रामलीला मैदान में पिछले 4 महीने से मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद थम नहीं रहा है। 24 अक्टूबर को एक रैली संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ ने निकाली थी। इस दौरान पुलिस पर पथराव हुआ था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया था। इस दौरान 9 पुलिसवालों समेत 27 लोग घायल हुए थे। अब विवाद को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के आह्वान पर देवभूमि विचार मंच ने महापंचायत बुलाने का ऐलान किया था।
प्रशासन ने शर्तों के साथ दी थी अनुमति
प्रशासन ने शुक्रवार देर शाम को आयोजन की परमिशन दी थी। जिसको लेकर कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई थीं। इसके बाद आयोजनकर्ताओं ने पूरे प्रबंध किए थे। आयोजकों ने महापंचायत को हिंदू संगठनों की एकता का प्रतीक बताया है। मंच संयोजक कीर्ति सिंह के अनुसार महापंचायत में विधायक टी राजा सिंह, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के वरिष्ठ पदाधिकारी व स्वामी दर्शन भारती के शामिल होने की बात कही गई थी। आयोजकों ने प्रशासन को भरोसा दिया था कि कार्यक्रम शांतिपूर्वक होगा। किसी प्रकार का विवाद या हिंसा नहीं होगी। महापंचायत को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। बड़ी संख्या में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की गई है।
यह भी पढ़ें:Video: संभल हिंसा का सच आया सामने! नए वीडियो में सफेद कुर्ता पहने युवक ने भीड़ को उकसाया
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines