अरे वाह! नहर में कूद कर देनी चाही जान, पुलिस बनी भगवान; ऐसे किया रेस्क्यू

उत्तराखंड में एक युवती ने खुद की जान लेने की कोशिश की। युवती अचानक से तेज नहर में कूद पड़ी, जिसे बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की बाजी लगा दी। युवती के रेस्क्यू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Uttarakhand Women Rescued jumped in Canal
विज्ञापन

Uttarakhand Women Rescued jumped in Canal: उत्तराखंड से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। एक युवती ने खुदकुशी करने की कोशिश की और नहर में कूद पड़ी। मौके पर मौजूद 2 पुलिस वालों ने उसे बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। पुलिस वाले काफी दूर तक दौड़ते रहे और फिर 1 पुलिसकर्मी ने नहर में कूदकर युवती की जान बचा ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

युवती ने की सुसाइड की कोशिश

यह वीडियो हरिद्वार के रुड़की का है। मानसिक बीमारी का शिकार एक युवती बहती नगर में कूद गई। खबरों की मानें तो युवती डिप्रेशन से जूझ रही है। ऐसे में उसने सुसाइड करने की कोशिश करते हुए नहर में छलांग लगा दी। हालांकि सीपीयू रुड़की हॉक 14 के 2 पुलिसकर्मी मौके पर तौनात थे। अपर उपनिरीक्षक मनोज शर्मा और हेड कांस्टेबल कृपा राम ने युवती को नहर में कूदते हुए देख लिया।

विज्ञापन

युवती के पीछे भागे पुलिसकर्मी

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नहर का बहाव काफी तेज है। पानी में खुद को बचाने की कोशिश करती हुई युवती काफी आगे चली गई। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने भी नहर के किनारे-किनारे दौड़ना शुरू कर दिया। उन्होंने उसे बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। युवती का पीछा करते हुए पुलिसकर्मी ने इंचार्ज को इसकी सूचना दी और जल पुलिस को मौके पर आने के लिए कहा।

विज्ञापन

नहर में कूदकर बचाई जान

हालांकि जल पुलिस के आने तक शायद बहुत देर हो जाती और युवती की जान भी जा सकती थी। ऐसे में एक पुलिसकर्मी ने फौरन अपने कपड़े उतारे और नहर में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मी तैरते हुए युवती तक पहुंचा और उसे बचाकर नहर से बाहर ले आया। युवती बेहोशी की हालत में थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

लोगों ने दी शाबाशी

युवती को नहर से निकालने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसका पेट दबाते हुए पानी निकालने की कोशिश की। युवती के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई। उत्तराखंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स पुलिसकर्मियों की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ