Uttar Pradesh Crime: उत्तराखंड के सितारगंज की एक महिला की शादी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद दूल्हे ने जो कांड अपनी पत्नी के साथ किया, उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। सुहागरात के बाद सुबह जब दुल्हन जागी तो पूरी तरह परेशान हो गई। जब उसने अपनी आपबीती ससुराल वालों को बताई तो किसी ने उसकी बात पर यकीन नहीं किया। जब पुलिस के पास ये केस पहुंचा तो एक बार उसने भी महिला के आरोपों पर यकीन नहीं किया। आखिर बाद में महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। शक्तिफार्म इलाके की महिला ने पुलिस को बताया कि अप्रैल में उसकी शादी हुई थी।
यह भी पढ़ें:मसाज के साथ सर्विस भी मांग रहा था कस्टमर, लड़कियों ने कर दी छितर परेड; हैरान कर देगी वजह
सुहागरात से पहले पति ने उसे केक खिलाया था। जिसको खाने के बाद उसे होश नहीं रहा। बेहोशी की हालत में देवर अंदर आ गया और उससे रेप किया। जिसके बाद अगले दिन सुबह जागी तो शारीरिक संबंध बनाने का अहसास हुआ। इसके बाद उसके साथ ये सिलसिला शुरू हो गया। रोज पति नशा देता, वह सो जाती तो खुद बाहर चला जाता। फिर देवर अंदर आता और रेप करता। जून की एक रात उसने पति की लाई मिठाई नहीं खाई और उसे इसके बारे में पता नहीं लगने दिया। जिसके बाद सोने का नाटक किया।
देवर ने किया रेप का प्रयास, धमकी देकर भागा
पति ने सोचा कि वह सो गई। वह बाहर निकला और देवर ने कमरे में आते ही उससे अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जिसके बाद महिला ने शोर मचा दिया तो देवर धमकी देते हुए कमरे से चला गया। ससुराल पक्ष के लोगों को उसने पूरी बात बताई तो उन्होंने धमकी दी। जिसके बाद अपने माता-पिता को इसके बारे में जानकारी दी। परिजन उसे मायके ले आए। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
22 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
41 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
11 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
15 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
16 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
17 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines