IMD Alert On Uttarakhand Weather: सितंबर मध्य में जब उत्तराखंड में मानसून की विदाई होने का समय है तो यहां प्रकृति ने अपना विकराल रूप धारण कर रखा है। 18 सितंबर को चमोली में दो जगह बादल फटा, जिससे 3 गांव पूरी तरह तबाह हो गए और अभी तक 20 से अधिक लोग लापता हैं। इससे पहले भी यहां बीते कुछ समय में देहरादून, सहस्त्रधारा और धराली समेत कई जगह बादल फटने की घटनाएं हो चुकी हैं।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में सितंबर महीने में औसतन 8-15 दिनों तक बारिश होती रहती है। लेकिन इस बार भारी बारिश ने सबको चौंका दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में अगले 7 दिनों तक बारिश और धूप रहेगी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते कुछ जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है यहां लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
तपकेश्वर महादेव मंदिर के आसपास पूरा इलाका जलमग्न और टिहरी गढ़वाल में रेड अलर्ट
IMD के अनुसार 19 से 25 सितंबर तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा कुछ एरिया में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। बता दें फिलहाल बादल फटने से राज्य में हालत खराब हैं, यहां तपकेश्वर महादेव मंदिर के आसपास बड़ी मात्रा में जलभराव है। देहरादून और टिहरी गढ़वाल में रेड अलर्ट है, लोगों को घरों में रहने की अपील की गई है।
देहरादून का रास्ता बाधित, नैनीताल और चमोली में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार चमोली, चंपावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट है। यहां मध्य से तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। प्रशासन के अनुसार मसूरी में करीब 2500 पर्यटक फंसे हुए हैं, उन्हें किसी तरह अपने गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, देहरादून से हिल स्टेशन तक का रास्ता भूस्खलन के चलते बाधित है।
उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में कैसा रहेगा मौसम?
-18-19 सितंबर में कुमाऊं एरिया में अधिकतम तापमान 28-30° डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
-20 और 22 सितंबर को गढ़वाल क्षेत्र में धूप रहेगी। यहां आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
-23-25 सितंबर को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा। यहां हल्की बौछारें पड़ने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें: IMD Weather Update: पड़ेगा कोहरा और बर्फबारी…, अक्टूबर में कब से होगी ठंड की शुरुआत?
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 hr agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
2 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
15 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
18 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
23 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines