---विज्ञापन---

IMD Alert On Uttarakhand Weather: नदियां उफान पर, 2500 टूरिस्ट फंसे, रेड अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार चमोली, चंपावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट है। यहां मध्य से तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। प्रशासन के अनुसार मसूरी में करीब 2500 पर्यटक फंसे हुए हैं, उन्हें किसी तरह अपने गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, देहरादून से हिल स्टेशन तक का रास्ता भूस्खलन के चलते बाधित है।

---विज्ञापन---

IMD Alert On Uttarakhand Weather: सितंबर मध्य में जब उत्तराखंड में मानसून की विदाई होने का समय है तो यहां प्रकृति ने अपना विकराल रूप धारण कर रखा है। 18 सितंबर को चमोली में दो जगह बादल फटा, जिससे 3 गांव पूरी तरह तबाह हो गए और अभी तक 20 से अधिक लोग लापता हैं। इससे पहले भी यहां बीते कुछ समय में देहरादून, सहस्त्रधारा और धराली समेत कई जगह बादल फटने की घटनाएं हो चुकी हैं।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में सितंबर महीने में औसतन 8-15 दिनों तक बारिश होती रहती है। लेकिन इस बार भारी बारिश ने सबको चौंका दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में अगले 7 दिनों तक बारिश और धूप रहेगी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते कुछ जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है यहां लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

---विज्ञापन---

तपकेश्वर महादेव मंदिर के आसपास पूरा इलाका जलमग्न और टिहरी गढ़वाल में रेड अलर्ट

IMD के अनुसार 19 से 25 सितंबर तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा कुछ एरिया में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। बता दें फिलहाल बादल फटने से राज्य में हालत खराब हैं, यहां तपकेश्वर महादेव मंदिर के आसपास बड़ी मात्रा में जलभराव है। देहरादून और टिहरी गढ़वाल में रेड अलर्ट है, लोगों को घरों में रहने की अपील की गई है।

देहरादून का रास्ता बाधित, नैनीताल और चमोली में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार चमोली, चंपावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट है। यहां मध्य से तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। प्रशासन के अनुसार मसूरी में करीब 2500 पर्यटक फंसे हुए हैं, उन्हें किसी तरह अपने गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, देहरादून से हिल स्टेशन तक का रास्ता भूस्खलन के चलते बाधित है।

---विज्ञापन---

उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

-18-19 सितंबर में कुमाऊं एरिया में अधिकतम तापमान 28-30° डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

---विज्ञापन---

-20 और 22 सितंबर को गढ़वाल क्षेत्र में धूप रहेगी। यहां आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

-23-25 सितंबर को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा। यहां हल्की बौछारें पड़ने का अनुमान है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IMD Weather Update: पड़ेगा कोहरा और बर्फबारी…, अक्टूबर में कब से होगी ठंड की शुरुआत?

First published on: Sep 18, 2025 01:13 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola