उत्तरकाशी में अचानक फटा बादल, निर्माणाधीन होटल में रुके 9 मजदूर लापता, वीडियो आए सामने

Uttarakhand News: देशभर में लगातार मौसम करवट ले रहा है। कई जगह पर गर्मी से राहत देने वाली बारिश हो रही है, तो कहीं पर वही पानी कहर बनकर बरस रहा है। उत्तराखंड में बादल फटने से कई मजदूर लापता हो गए हैं।

Uttarakhand weather

फोटो क्रेडिट-ANI

विज्ञापन

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बारिश का कहर देखने को मिला। शनिवार को बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड में बादल फटने की घटना हुई, जिसमें एक निर्माणाधीन होटल साइट क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद ही वहां पर रह रहे करीब 8-9 मजदूर लापता हो गए। उत्तरकाशी डीएम प्रशांत आर्य ने जानकारी देते हुए कहा कि ‘इस आपदा से यमुनोत्री मार्ग भी प्रभावित हुआ है।’ इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मजदूरों को खोजने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है।

शनिवार को हुई घटना

उत्तराखंड के बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड में बादल फट गया। बादल फटने से वहां पर निर्माणाधीन होटल टूट गया। यहां पर काम करने वाले करीब 8 से 9 मजदूर पानी में बह गए। लापता मजदूरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़कोट थानाध्यक्ष दीपक कठेत ने जानकारी दी कि ‘यमुनोत्री हाईवे पर बादल फटने की खबर मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया, जहां पर जाकर पता चला कि यहां कुछ मजदूर टेंट लगाकर रह रहे थे, जो पानी के तेज बहाव में बह गए।’

Advertisment

वहीं, स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी कि ‘उत्तरकाशी के सलाई बैंड क्षेत्र में हुई इस आपदा में एक लेबर कैंप इसकी चपेट में आ गया। कैंप में कुल 19 श्रमिक रह रहे थे। अब तक 10 श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि 9 श्रमिक अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और निरंतरता के साथ की जा रही है।

विज्ञापन

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में मानसून के आने से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन बादल फटने से कई लोग लापता भी हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, ऊधमसिंहनगर और देहरादून में 29 जून को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बागेश्वर में ऑरेंज और उत्तरकाशी व अल्मोड़ा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान, बिजली गिरने, तेज हवाएं और नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। राज्य में कई जगह पर लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ