Uttarakhand Patwari Exam: उत्तराखंड (Uttarakhand) में पिछले तीन दिन यानी गुरुवार से चल रही विरोध प्रदर्शन के बीच रविवार को उत्तराखंड पटवारी परीक्षा (Uttarakhand Patwari Exam) का आयोजन कराया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने काफी सख्ती बरती। हर केंद्र पर सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र में जाने दिया। पुलिस पूरी मुश्तैदी से केंद्रों पर जमी रही।
और पढ़िए –Meerut Road Accident: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 3 किलोमीटर तक घसीटा, देखें दर्दनाक VIDEO
परीक्षा में एक लाख अभ्यर्थी शामिल हुएः सीएम धामी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि पटवारी परीक्षा का आयोजन आज (रविवार) पूरे नियमों के साथ किया गया। राज्य में एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। हमने उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून लागू किया है। जो छात्रों को गुमराह कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
और पढ़िए –Delhi Fire: दिल्ली करमपुरा के फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर टेंडर की 27 गाड़ियां बुझाने में जुटीं
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1624796427833712640
अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कानून में प्रावधान
सीएम केे अलावा उत्तराखंड की एसीएस (गृह) राधा रतूड़ी ने एएनआई को बताया कि उत्तराखंड पटवारी परीक्षा आज प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। प्रदेश में नकल विरोधी सख्त कानून लागू हो गया है। परीक्षा के संबंध में कोई भी अफवाह या गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का इस कानून में प्रावधान है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1624762137141993474
देहरादून में पथराव के बाद हुआ था लाठीचार्ज
बता दें कि गुरुवार को परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में युवा देहरादून में जमा हो गए थे। प्रदेश सरकार से परीक्षा में हुई कथित तौर पर धांधली की सीबीआई जांच कराने पर अड़ गए। इस दौरान युवाओं ने कथित तौर पर पुलिस और प्रशासन पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने भी लाठी चार्ज कर दिया। हालांकि सीएम ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ेंः पथराव-लाठीचार्ज के बाद उत्तराखंड में चल रही पटवारी परीक्षा, CM धामी ने किया बड़ा ऐलान
धरने पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत की बिगड़ी थी तबीयत
वहीं शुक्रवार को उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठे थे। जहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उन्होंने तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज कराया गया।
उत्तराखंड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
4 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
6 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
6 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
7 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
8 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
11 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
13 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines