उत्तराखंड के कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक को एक बिजनेसमैन के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है. संजीव टोंक नाम के बिजनेसमैन ने 1 अक्टूबर को कोटद्वार कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट किया गया. पुलिस का कहना है कि दीपक को शांति और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते गिरफ्तार किया गया. बता दें, दीपक तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने एक मुस्लिम दुकानदार को परेशान करने पर बजरंग दल के सदस्यों का सामना किया था.
बिजनेसमैन ने क्या लगाए आरोप
पुलिस के मुताबिक, बिजनेसमैन ने आरोप लगाया है कि दीपक ने उसके साथ बदसलूकी, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने शिकायत के बाद वहां के CCTV फुटेज खंगाले. साथ पुलिस ने मौके पर बनाई गई वीडियो और तस्वीरों की भी जांच की. पुलिस ने बताया कि जांच में दीपक की पहले भी कई सामाजिक विवादों में कथित भूमिका सामने आई है. इनकी वजह से इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था पर असर पड़ा था.
यह भी पढ़ें : कभी थे 150, अब सिर्फ 15 ग्राहक… इंसानियत की कीमत चुका रहे ‘मोहम्मद दीपक’? मां की चाय की दुकान से चल रहा परिवार
पुलिस ने बताया कि उन्हें लोगों के इकट्ठा होने और तनावपूर्ण माहौल बनाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी. शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल में मोहम्मद दीपक को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. सुरक्षा के उपाय के तौर पर पुलिस ने गुरुवार शाम कोटद्वार नगर निगम इलाके में फ्लैग मार्च भी किया.
जब चर्चा में आए थे ‘मोहम्मद’ दीपक
जनवरी महीने में कोटद्वार में बजरंग दल के सदस्यों और एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार के बीच हुए विवाद में दखल देने के बाद दीपक चर्चा में आया था. बजरंग दल के सदस्यों ने एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार की दुकान के नाम में ‘बाबा’ शब्द यूज करने पर ऐतराज जताया था. इसके साथ ही उन्होंने बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार को बोर्ड से ‘बाबा’ नाम हटाने के लिए कहा था. उन लोगों ने बुजुर्ग दुकानदार को धमकाया भी था. इसके बाद वहां दीपक पहुंच जाते हैं और उन्होंने बजरंग दल के सदस्यों से सामना किया और बुजुर्ग दुकानदार के पक्ष में खड़े हो गए.
यह भी पढ़ें : कौन हैं मोहम्मद दीपक? जिन्हें राहुल गांधी ने लगाया गले, बोले- हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए ऐसी ही लौ
बहस के दौरान दीपक से नाम पूछा गया तो उन्होंने अपनी पहचान ‘मोहम्मद दीपक’ बताई थी. इस घटना का वीडियो बाद में वायरल हो गया, जिसके बाद से उन्हें इसी नाम से जाना जाने लगा.
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
5 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
6 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
11 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines