---विज्ञापन---

देश angle-right

कौन हैं मोहम्मद दीपक? जिन्हें राहुल गांधी ने लगाया गले, बोले- हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए ऐसी ही लौ

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड के युवा 'मोहम्मद दीपक' से मुलाकात कर 'मोहब्बत की दुकान' का संदेश साझा किया. मुलाकात की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर राहुल गांधी ने हर इंसान, एक समान का नारा देते हुए युवाओं को बड़ा संदेश भी दिया.

---विज्ञापन---

कोटद्वार में 70 वर्षीय बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार के बचाव में आकर खुद का नाम मोहम्मद दीपक बताने वाले बहादुर युवा को राहुल गांधी ने गले लगाया और उन्हें ‘भारत का हीरो’ और ‘बब्बर शेर’ बताया. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज दिल्ली में उत्तराखंड के इस बहादुर युवा ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए एक बेहद गहरा संदेश दिया है.

राहुल गांधी ने उत्तराखंड के रहने वाले इस युवा के साहस की सराहना करते हुए उसे ‘एकता की मिसाल’ बताया. राहुल गांधी के अनुसार, मोहम्मद दीपक जैसे युवाओं में जलने वाली एकता और साहस की यह लौ ही भारत के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल हुई मुलाकात

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे राहुल गांधी और मोहम्मद दीपक की इस मुलाकात के वीडियो पर नेटिजन्स अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘सच्ची भारतीयता’ करार दे रहे हैं. वीडियो में राहुल गांधी उस युवा के साथ सहज भाव से बातचीत करते और उसके अनुभवों को सुनते नजर आ रहे हैं.

कौन हैं मोहम्मद दीपक?

उत्तराखंड के कोटद्वार के रहने वाले जिम संचालक मोहम्मद दीपक का असली नाम दीपक कुमार (कश्यप) है. दीपक हाल ही में तब चर्चा में आए जब उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द की एक अनूठी मिसाल पेश की. कोटद्वार में 70 वर्षीय बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार की दुकान का नाम ‘बाबा’ होने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और उन्हें डराया-धमकाया तो दीपक उस बुजुर्ग के बचाव में आए और वहां पूछने पर अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया. उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और वे रातों-रात चर्चा में आ गए.

First published on: Feb 23, 2026 02:06 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola